फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Signs of lockdown: Omicron Variant wreaks havoc in Europe before Christmas, 12 deaths in Britain, strictness in Netherlands

लॉकडाउन के संकेत : क्रिसमस से पहले यूरोप में ओमिक्रॉन का कहर, ब्रिटेन में 12 मौतें, नीदरलैंड में सख्ती लागू

Tue, 21 Dec 2021 01:14 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, ब्रुसेल्स/लंदन।
एजेंसी, ब्रुसेल्स/लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 21 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Signs of lockdown: Omicron Variant wreaks havoc in Europe before Christmas, 12 deaths in Britain, strictness in Netherlands
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का जाल क्रिसमस से पहले ही दुनिया को बड़ी तेजी से अपने जाल में जकड़ता जा रहा है। करीब 92 देशों में दस्तक के बीच यह वैरिएंट यूरोप के अधिकांश देशों में फैलना शुरू कर चुका है। जबकि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 104 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, यूरोपीय देशों में सख्ती व नीदरलैंड ने लॉकडाउन लागू हो गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक रॉब ने सोमवार को टाइम्स रेडियो से बात करते हुए बताया कि इसी देश में ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला सामने आया था और अब तक 12 लोग इस नए वैरिएंट की वजह से मारे जा चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक दिन में 12,133 मामलों को देखते हुए ब्रिटिश कैबिनेट ने सोमवार को सख्त लॉकडाउन प्रतिबंधों के विकल्पों पर विचार किया। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के अब तक 37,101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 
विज्ञापन


संभावना है कि ब्रिटेन में क्रिसमस के बाद दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जाएगा। जबकि जर्मनी और फ्रांस ने भी इस वैरिएंट से बचाव के लिए सख्ती शुरू कर दी है। ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में क्रिसमस से ठीक पहले त्यौहार की भीड़ रोकने और नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के तहत प्रतिबंधात्मक उपाय किए जा रहे हैं। नीदरलैंड में सख्त लॉकडाउन लागू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल ने यात्रा प्रतिबंध सूची में अमेरिका, कनाडा व जर्मनी समेत 10 देश जोड़े
इस्राइल ने सोमवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए अमेरिका, कनाडा और जर्मनी समेत 10 देशों को अपनी नो-फ्लाई सूची में जोड़ते हुए यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस संबंध में देश के भीतर 175 लोगों के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का हवाला दिया गया।

यात्रा प्रतिबंध की सूची में शामिल अन्य देश बेल्जियम, कनाडा, जर्मनी, हंगरी, इटली, मोरक्को, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड और तुर्की हैं। इसके साथ ही अमेरिका उन यूरोपीय देशों और अन्य देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां इस्राइली नागरिकों के यात्रा करने पर पाबंदी है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को पृथक वास में रहना होगा। 

अफ्रीका में 91.55 पार हुए कोरोना मामले
अफ्रीकी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा है कि क्षेत्र में कोविड-19 के मामले 91.55 लाख तक हो गए हैं जबकि महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 2.25 लाख तक हो गई है। अफ्रीका सीडीसी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया इस महाद्वीप पर सबसे ज्यादा मामले वाले देशों में से हैं।

बूस्टर खुराक की अवधि घटाने पर विचार
ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण में नई उछाल को रोकने के लिए कई देश कोविड-19 की बूस्टर खुराक का प्रतीक्षा समय छह माह से घटाकर तीन माह करने पर विचार कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संस्करण कोरोना के डेल्टा स्वरूप से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जल्द ही बूस्टर खुराक देने से सुरक्षा का स्तर बढ़ाया जा सकता है। स्पेन और लिथुआनिया ने बुजुर्गों या कमजोर लोगों के लिए बूस्टर डोज की पेशकश कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि इस काम में तेजी लाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed