{"_id":"5d32c6ed8ebc3e6d0e20669c","slug":"should-not-allow-any-individual-case-to-disrupt-bilateral-ties-with-india-said-chinese-envoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन बोला, भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों के बीच किसी परेशानी को नहीं आने देंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन बोला, भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों के बीच किसी परेशानी को नहीं आने देंगे
Sat, 20 Jul 2019 01:16 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग साल के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक मुलाकात के लिए भारत आएंगे। चीन का कहना है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते को बाधित करने वाले किसी भी मामले को अनुमति नहीं दी जाएगी और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सुदृढ़ तरीके से आगे बढ़ाने के लिए और अधिक पहल की जाएगी।
विज्ञापन
भारत में चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने कहा कि दोनों देशों में दो मजबूत नेताओं के साथ, संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। वीदोंग ने कहा कि बीते साल वुहान में दोनों नेताओं के बीच हुई अनौपचारिक बैठक के बाद से दोनों देशों का रिश्ता विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा, "इस साल दोनों नेता एक और अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है, हमारे द्विपक्षीय रिश्ते में ये हमारी प्राथमिकता रहेगी, जिससे हमारे रिश्ते नई ऊंचाईयों तक जाएंगे।"
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि शी के भारत दौरे के लिए बातचीत जारी है। संभावना है कि दौरा इस साल अक्तूबर माह में हो सकता है। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान वाराणसी में मुलाकात हो सकती है। दक्षिण एशिया के मामलों के जानकार दिग्गज चीनी राजनयिक वीदोंग ने चीन के राजदूत के तौर पर पाकिस्तान में भी काम किया है।
विज्ञापन
जहां बीजिंग 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के साथ इस्लामाबाद के साथ अपने सभी संबंधों को मजबूत कर रहा है। जिसका भारत विरोध कर रहा है क्योंकि ये परियोजना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजर रही है, जिसे भारत अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है।