फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shots fired into Kamala Harris campaign office in Arizona news in hindi

US: कमला हैरिस के एरिजोना स्थित अभियान कार्यालय में गोलीबारी, आधी रात के बाद चली गोली, अब तक कोई गिरफ्तार नहीं

Wed, 25 Sep 2024 09:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Sep 2024 09:47 AM IST
सार

कार्यलय में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोलीबारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सामने की खिड़कियों से गोलियां चलाई गई हैं। कार्यालय में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है।

विज्ञापन
Shots fired into Kamala Harris campaign office in Arizona news in hindi
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के एरिजोना में उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान कार्यालय में गोलीबारी की गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की। आधी रात के बाद किसी ने गोली चला दी। हालांकि, इस दौरान कार्यालय के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, लेकिन इस घटना के बाद इमारत के अंदर काम करने और आसपास रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। जासूस अब घटनास्थल पर सबूत जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यालय के कर्मचारियों ने दी जानकारी
कार्यलय में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोलीबारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सामने की खिड़कियों से गोलियां चलाई गई हैं। कार्यालय में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 16 सितंबर को आधीरात के तुरंत बाद सामने की खिड़कियों पर बीबी गन या पैलेट गन से गोलीबारी की गई थी। इन दोनों घटनाओं के बाद किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


ट्रंप को भी बनाया जा चुका है निशाना 
यह घटना पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरे हत्या के प्रयास के तुरंत बाद घटी। इस हदसे में हवाई निवासी रेयान राउथ को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। 20 वर्षीय थोमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रंप और अन्य दो पर रैली के दौरान गोली चलाई थी। हालांकि, बाद में स्नाइपर्स ने क्रूक्स को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed