{"_id":"6425ed2274a973297a0289c3","slug":"sheikh-khaled-bin-mohamed-bin-zayed-al-nahyan-named-abu-dhabi-crown-prince-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE: राष्ट्रपति ने शेख खालिद बिन को बनाया अबू धाबी का क्राउन प्रिंस, भाईयों को भी दी अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UAE: राष्ट्रपति ने शेख खालिद बिन को बनाया अबू धाबी का क्राउन प्रिंस, भाईयों को भी दी अहम जिम्मेदारी
Fri, 31 Mar 2023 01:42 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:42 AM IST
सार
शेख खालिद ने भाई शेख मंसूर को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ संयुक्त अरब अमीरात का उप राष्ट्रपति बनाया है। साथ ही दूसरे भाई शेख तहनून बिन जायद अल नहयान को यूएई का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने अपने बड़े बेटे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक है।
विज्ञापन
अपने भाईयों को भी नई जिम्मेदारियां देते हुए शेख खालिद ने भाई शेख मंसूर को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ संयुक्त अरब अमीरात का उप राष्ट्रपति बनाया है। साथ ही शेख मोहम्मद ने अपने दूसरे भाई शेख तहनून बिन जायद अल नहयान को यूएई का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मई 2022 में खलीफा बिन जायद की मौत के बाद उनके सौतेले भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। 61 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात के तीसरे राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का जन्म 8 जनवरी 1982 को अबू धाबी में हुआ था। वह यूएई के राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे हैं। शेख खालिद ने शारजाह के अमेरिकी विश्वविद्यालय से और किंग्स कॉलेज लंदन से 2014 में वार स्टडीज में पीएचडी किया है। उन्होंने अबू धाबी कार्यकारी परिषद के सदस्य और अबू धाबी कार्यकारी कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में काम किया है। नए क्राउन प्रिंस, अबू धाबी के शासक भी हैं और उन्हें एमबीजेड के तौर पर भी जाना जाता है। शेख खालिद राज्य तेल कंपनी एसडीओएनओसी के बोर्ड में बैठते हैं।