{"_id":"5d5993968ebc3e89b24fcae8","slug":"shameful-woman-called-a-witch-in-nepal-beaten-and-forcibly-fed-muddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: नेपाल में महिला को डायन बता जबरन मैला खिलाया, महिलाओं ने ही की ज्यादती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शर्मनाक: नेपाल में महिला को डायन बता जबरन मैला खिलाया, महिलाओं ने ही की ज्यादती
Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल में ग्राीमणों की ओर से एक 35 वर्षीय महिला को डायन बताकर कथित तौर पर पीटने और मानव मल खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महोत्तरी जिले के बिरता गांव में गत सोमवार को पांच महिलाओं के समूह ने पीड़िता की पिटाई की और मानव मल खाने को मजबूर किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सबिता देवी, पोशिला धनुवार, इंद्रा देवी सिंह धनुवार, सुकेश्वरी देवी और राजश्री अनुवर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सुकेश्वरी और राजश्री को पुलिस हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नेपाल के कुछ हिस्सों में महिलाओं को डायन बताकर उनकी पिटाई और हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। वहीं, देश में पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी डायन प्रथा की घटनाएं सामने आती रही हैं।
विज्ञापन