फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में आर्थिक संकट: PM शहबाज बोले- परमाणु शक्ति संपन्न देश का भीख मांगना शर्मनाक, सऊदी का आभार जताया

Sun, 15 Jan 2023 06:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी हालिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने पाकिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर और कर्ज देने की घोषणा की है। उन्होंने आर्थिक मदद के लिए सऊदी अरब की भी सराहना की।

विज्ञापन
Shameful for nuclear power to beg Pak PM Shehbaz Sharif amid worsening financial crisis
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह शर्म की बात है कि एक परमाणु शक्ति संपन्न देश को अपनी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। शरीफ शनिवार को पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) अधिकारियों के पासिंग-आउट समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विदेशी ऋण मांगना पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने का सही उपाय नहीं है, क्योंकि ऋण को वापस लौटाना होगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि और ऋण मांगना उन्हें शर्मिंदा करता है। 

Trending Videos
Shameful for nuclear power to beg Pak PM Shehbaz Sharif amid worsening financial crisis
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और यूएई के राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

वित्तीय सहायता के लिए सऊदी अरब की सराहना की
उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी हालिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने पाकिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर और कर्ज देने की घोषणा की है। शहबाज ने आर्थिक मदद के लिए सऊदी अरब की भी सराहना की।
 

Shameful for nuclear power to beg Pak PM Shehbaz Sharif amid worsening financial crisis
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मित्र देशों से तत्काल संपर्क करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान
सूत्रों ने द इंटरनेशनल को बताया, इस बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ चीजों को अंतिम रूप दिए जाने तक वित्तपोषण को पाटने के लिए पाकिस्तान तत्काल आधार पर अतिरिक्त जमा के लिए मित्र देशों से संपर्क करने पर विचार कर रहा है। खासतौर पर सऊदी अरब से। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shameful for nuclear power to beg Pak PM Shehbaz Sharif amid worsening financial crisis
Pakistan Economy - फोटो : Agency (File Photo)

अनिश्चित राजनीतिक स्थिति से निर्णय लेने की प्रक्रिया बाधित
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि सऊदी अधिकारी विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के बीच पाकिस्तान में और राशि जमा करने की संभावना पर स्टडी कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिश्चित राजनीतिक स्थिति से निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर रही है। इससे  आईएमएफ कार्यक्रम के लिए जरूरी कठिन विकल्प चुनना नीति निर्माताओं के लिए मुश्किल हो गया है।
 

विज्ञापन
Shameful for nuclear power to beg Pak PM Shehbaz Sharif amid worsening financial crisis
भारत में बैंक खोलने का उत्सुक है पाकिस्तान - फोटो : Getty Images

तेजी से घट रहा विदेशी मुद्रा भंडार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार के पास काम करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के स्टेट बैंक (एसबीपी) में रखे गए विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा है। 6 जनवरी तक एसबीपी के पास मौजूदा विदेशी मुद्रा भंडार महज 4.3 अरब डॉलर था। वाणिज्यिक बैंकों का विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जिससे देश का संचयी भंडार लगभग 10.18 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। पिछले 12 महीनों में एसबीपी के भंडार में 12.3 बिलियन अमरीकी डालर की गिरावट आई है। 22 जनवरी, 2022 को यह भंडार 16.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो कि 6 जनवरी, 2023 को 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संकेत दिया था कि आईएमएफ की टीम पाकिस्तान का दौरा कर सकती है, लेकिन ऐसा होना अभी बाकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे बढ़ने पर समझ की कमी है और स्थिति एक बिंदु पर पहुंच गई है और स्पष्ट कार्रवाई ही संकट को टाल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed