फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sexual harassment case filed against former CEO of Grammy Awards

US: ग्रैमी अवॉर्ड के पूर्व सीईओ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, 2018 में महिला से दुराचार का मामला

Fri, 10 Nov 2023 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 06:12 AM IST
सार

मुकदमे में महिला ने दावा किया कि वह पोर्टनाउ के खिलाफ शिकायत लेकर 2018 के अंत में अकादमी पहुंची थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अकादमी ने एक बयान में कहा, हमारा मानना है कि आरोप बेबुनियाद हैं और हम इस मुकदमे में अकादमी का बचाव करने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन
Sexual harassment case filed against former CEO of Grammy Awards
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एक महिला ने ग्रैमी अवार्ड के पूर्व सीईओ नील पोर्टनाउ के खिलाफ 2018 में उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने रिकॉर्डिंग अकादमी पर मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उसे भी अदालत में घसीटा है। महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है।

विज्ञापन

महिला ने वयस्क उत्तरजीवी अधिनियम के तहत मैनहट्टन में प्रांतीय शीर्ष कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में महिला को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त एक संगीतकार बताया गया है। उसने आरोप लगाया है कि वह 2018 की शुरुआत में पोर्टनाउ से मिली थी और साल के अंत में उनका साक्षात्कार लेने के लिए न्यूयॉर्क के एक होटल में मिलने पर सहमति जताई थी। एजेंसी

विज्ञापन

नशीला पदार्थ मिलाया
महिला के मुताबिक, मुलाकात के दौरान पोर्टनाउ ने उसे नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने कहा, पोर्टनाउ ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लीलता की।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद : अकादमी
मुकदमे में महिला ने दावा किया कि वह पोर्टनाउ के खिलाफ शिकायत लेकर 2018 के अंत में अकादमी पहुंची थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अकादमी ने एक बयान में कहा, हमारा मानना है कि आरोप बेबुनियाद हैं और हम इस मुकदमे में अकादमी का बचाव करने का इरादा रखते हैं। हालांकि, 2019 में ग्रैमी के सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले पोर्टनाउ के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा कि आरोप ‘पूरी तरह से झूठे’ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed