{"_id":"5de1956f8ebc3e5490745145","slug":"several-people-injured-in-the-hague-stabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंडः हेग में हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीदरलैंडः हेग में हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला, तीन गंभीर रूप से घायल
Sat, 30 Nov 2019 03:32 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
Hague stabbing
- फोटो : ANI
नीदरलैंड के हेग में एक हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं वहीं तीन नाबालिगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 45 से 50 वर्ष के बीच की उम्र के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शहर के ग्रोट बाजार के चौक इलाके में हडसन बे डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई।
विज्ञापन
Three minors were wounded in a stabbing in the main shopping street in The Hague as people hunted bargains on Black Friday: AFP news agency https://t.co/oqbiqnmfvE
— ANI (@ANI) November 29, 2019विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभी हमले के मकसद का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अगर वे हमलावर के बारे में कुछ भी जानते हों तो तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
वहीं, एक लंदन में भी शुक्रवार को ही लंदन ब्रिज पर दो साल बाद आतंकी हमला हुआ। ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को हुए इस हमले में एक संदिग्ध आतंकी को मौके पर ही गोली मारकर ढेर कर दिया। इस संदिग्ध ने आत्मघाती विस्फोट में काम आने वाली जैकेट पहन रखी थी।