फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Jordanian Haj pilgrims die due to extreme heatwave many missing news in hindi

Haj Yatra: हज करने गए जॉर्डन के 14 जायरीनों की भीषण गर्मी के कारण मौत, ईरान के पांच लोगों की भी गई जान

Mon, 17 Jun 2024 10:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Jun 2024 10:40 AM IST
सार

सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अल-अब्दुलअली ने बताया कि रविवार को 2,760 जायरीन सनस्ट्रोक और लू के शिकार हुए। उन्होंने आगे कहा कि संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Several Jordanian Haj pilgrims die due to extreme heatwave many missing news in hindi
हज यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब में हज करने गए जॉर्डन के कम से कम 14 जायरीनों की भीषण गर्मी से मौत हो गई। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के दौरान 17 अन्य जायरीन लापता हो गए। हालांकि, इसे लेकर मंत्रालय लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "जॉर्डन के 14 जायरीनों की मौत हो गई, जबकि हज यात्रा के दौरान 17 जायरीन लापता हो गए।" मीडिया के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद नागरिकों की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि जायरीनों को सऊदी अरब में दफनाने या फिर जॉर्डन में स्थानांतरित करने के लिए सऊदी के अधिकारियों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन


ईरानी तीर्थयात्रियों की भी मौत
ईरान ने भी बताया कि हज यात्रा के दौरान उनके पांच जायरीनों की मौत हो गई। हालांकि, उन्होंने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की। सऊदी अरब ने भी अभी तक जान गंवाने वालों को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अल-अब्दुलअली ने बताया कि रविवार को 2,760 तीर्थयात्री सनस्ट्रोक और लू के शिकार हुए। उन्होंने आगे कहा कि संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी के साथ उन्होंने तीर्थयात्रियों से भरी दोपहरी में नहीं निकलने की अपील की और खुद को हाइड्रेट रखने को कहा। 

सोमवार को मक्का का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। हज यात्रा बुधवार को संपन्न होगी। पिछले साल हज यात्रा के दौरान 240 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया था। सऊदी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल गर्मी से संबंधित बीमारी से जुड़े एक हजार मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से 10 फीसदी मामले लू के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed