फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several army personnel, terrorists killed in NW Pakistan during security operations

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा अभियानों में मारे गए सेना के चार जवान और 15 आतंकवादी; मुठभेड़ जारी

Sat, 15 Feb 2025 09:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो खुफिया आधारित अभियानों में 15 आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए। यह अभियान डेरा इस्माइल खान और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में चलाए गए।

विज्ञापन
Several army personnel, terrorists killed in NW Pakistan during security operations
पाकिस्तान सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग खुफिया आधारित अभियानों में 15 आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए। इनमें आतंकवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, ये दोनों अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए। दोनों अभियान डेरा इस्माइल खान और उत्तरी  वजीरिस्तान जिलों में चलाए गए। डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। इसमें नौ आतंकवादी मारे गए, जिनमें प्रमुख लक्षित आतंवादी फरमान उर्फ साकिब, अमानुल्लाह उर्फ टोरी, सईद उर्फ लियाकत और बिलाल शामिल थे। ये सभी आतंकवादी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वांटेड लिस्ट में थे। 
विज्ञापन


दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह इलाके में चलाया गया, जहां सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट मुहम्मद हसन अशरफ और उनके तीन साथी सैनिक नायब सूबेदार मुहम्मद बिलाल, सिपाही फरहत उल्लाह और सिपाही हिम्मत खान मारे गए। आईएसपीआर के मुताबिक, इलाके में आतंवादियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पिछले साल कुल 59,775 अभियानों के दौरान 925 आतंकवादी और 383 सैनिक मारे गए। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। 


पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को समर्थन दिया है, जिसे कारण आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। 2024 को अब तक का सबसे खतरना साल माना जाता है, जिसमें 685 सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed