{"_id":"6760fd127b8e383e120663d6","slug":"seven-tourists-deteriorated-after-drinking-cocktail-in-five-star-resort-fiji-government-started-investigation-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fiji: फाइव स्टार रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने से सात पर्यटकों की हालत बिगड़ी, फिजी सरकार ने शुरू कराई जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fiji: फाइव स्टार रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने से सात पर्यटकों की हालत बिगड़ी, फिजी सरकार ने शुरू कराई जांच
Tue, 17 Dec 2024 09:55 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:55 AM IST
सार
फिजी सरकार ने कहा कि विटी लेवु द्वीप के दक्षिणी तट पर वारविक फिजी रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने के बाद सात पर्यटक बीमार पड़ गए। यह एक अलग तरह की घटना है। क्योंकि रिसॉर्ट के बार में केवल सात मेहमान ही इससे प्रभावित हुए। रिसॉर्ट प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने मेहमानों को दिए जाने वाले पेय की गुणवत्ता न तो कोई बदलाव किया और न ही कोई सामग्री बदली गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराए गए पर्यटक- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिजी के एक फाइव स्टॉर रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने से चार ऑस्ट्रेलियाई समेत सात पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण शराब में जहर होना माना जा रहा है। फिजी सरकार ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
फिजी सरकार ने कहा कि विटी लेवु द्वीप के दक्षिणी तट पर वारविक फिजी रिसॉर्ट में कॉकटेल पीने के बाद पर्यटक बीमार पड़ गए। यह एक अलग तरह की घटना है। क्योंकि रिसॉर्ट के बार में केवल सात मेहमान ही इससे प्रभावित हुए। रिसॉर्ट प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने मेहमानों को दिए जाने वाले पेय की गुणवत्ता न तो कोई बदलाव किया और न ही कोई सामग्री बदली गई।
विज्ञापन
फिजी सरकार का कहना है कि यह बेहद चिंताजनक है। सुरक्षित पर्यटक स्थल माने जाने वाले फिजी में यह घटना अचंभित करने वाली है। सरकार ने कहा कि हमने मामले में तुरंत कार्रवाई की है। यह पता लगाया जा रहा है कि रिसॉर्ट में मेहमान बीमार कैसे पड़े। रिसॉर्ट के फ्रंट ऑफिस मैनेजर ने भी घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम अस्पताल में भर्ती मेहमानों की देखभाल पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं ऑस्ट्रेलिया सरकार के काउंसलर प्रभावित लोगों और उनके परिवार की मदद में जुट हैं। इसके अलावा फिजी पुलिस जहर की घटना को लेकर जांच कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने कहा कि हम प्रभावित लोगों के दोस्तों और परिवार के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि यह उनके लिए दुखद है।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने फिजी यात्रा को लेकर पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें शराब में जहर मिलाने के खतरों को उजागर किया गया है। चाल्मर्स ने कहा कि अगर आस्ट्रेलिया के लोग फिजी की यात्रा कर रहे हैं तो शराब में जहर मिलाने और शराब के जहर के जोखिमों के प्रति सतर्क रहें।