फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven Indians who were kidnapped in Libya have been released

लीबिया: बंधक बनाए गए सभी भारतीय रिहा और सुरक्षित, आतंकवादियों ने किया था अपहरण

Mon, 12 Oct 2020 08:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीबिया Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Oct 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Seven Indians who were kidnapped in Libya have been released
लीबिया में बंधक बनाए गए सात भारतीयों को छोड़ा गया - फोटो : ani

पिछले महीने लीबिया में आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए गए सात भारतीयों को छोड़ दिया गया है। इसकी जानकारी ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने दी। छोड़े गए सभी लोग उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात और बिहार के निवासी हैं।

विज्ञापन

 

आपको बता दें, इन भारतीयों को 14 सितंबर को लीबिया के अस्सहवेरिफ इलाके से उस वक्त अगवा कर लिया, जब वे सभी साथ में अपने वतन भारत लौटने के लिए त्रिपोली हवाई अड्डे जा रहे थे। भारत लगातार इन्हें बचाने का प्रयास कर रहा था। आज सभी सात भारतीयों को सुरक्षित रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि लीबिया में पिछले महीने सात भारतीयों का अपहरण कर लिया गया और भारत उनकी रिहाई के लिए लीबियाई अधिकारियों के संपर्क में है। अपहृत भारतीयों में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अनुराग श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि सरकार इन लोगों के परिवार के सपंर्क में है और आश्वासन देना चाहेगी कि लीबियाई अधिकारियों तथा नियोक्ता के साथ वार्ता और समन्वय कर हम अपने नागरिकों का पता लगाने तथा जल्द से जल्द उन्हें मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 

श्रीवास्तव ने कहा था कि अपहृत किए गए भारतीय नागरिक एक निर्माण एवं तेल आपूर्ति कंपनी में काम करते थे। उन्होंने कहा था कि अपहर्ताओं ने नियोक्ता से संपर्क किया है और सबूत के रूप में तस्वीर दिखाई हैं कि भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं तथा उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा है।


2011 से जारी है लीबिया में हिंसा
वर्ष 2011 में मुअम्मर गद्दाफी के शासन के पतन के बाद से तेल प्रचुर देश लीबिया बड़े पैमाने पर हिंसा का सामना कर रहा है। ट्यूनीशिया स्थित भारतीय मिशन लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों को देखता है।

सितंबर 2015 में एक परामर्श जारी कर कहा गया था कि भारतीय नगारिक लीबिया की खराब सुरक्षा स्थिति के चलते वहां की यात्रा करने से बचें। मई 2016 में सरकार ने लीबिया में खराब होती स्थिति के चलते संपूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed