फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Serbia Belgrade Belgrade anti government movement police protesters intensify many arrested

बेलग्रेड में बवाल: आंदोलन के बवंडर में फंसी सर्बिया सरकार, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव तेज; कई गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 02:54 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 30 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने सड़कों से अवरोध हटाए। छात्र संगठनों के नेतृत्व में लोग राष्ट्रपति वुसिच के इस्तीफे और जल्द चुनाव की मांग कर रहे हैं। नोवी साड में हुए हादसे के बाद से देशभर में गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़पें हुईं, कई लोग गिरफ्तार हुए। तनाव अब भी बरकरार है।
 

विज्ञापन
Serbia Belgrade Belgrade anti government movement police protesters intensify many arrested
प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती दंगा पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने शहर में लगाए गए कई सड़क ब्लॉकेड हटा दिए और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रखा। देश में पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच की सरकार के खिलाफ नाराजगी दिख रही है, जो अब हिंसक झड़पों का रूप लेती जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार सुबह बेलग्रेड शहर की सड़कों से प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटा दिए। इन बैरिकेड में धातु की रेलिंग, कचरे के डिब्बे और अन्य सामान शामिल थे, जिन्हें रविवार रात हजारों प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह लगाया था। खासतौर पर सावा नदी पर बने प्रमुख पुल को भी प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि सटीक संख्या स्पष्ट नहीं की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि पुलिस की गाड़ियां तेज रफ्तार से बैरिकेड तोड़ती नजर आईं, जिससे लोग घबराकर भागते दिखे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे दोबारा सड़कों पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों में गुस्सा, भ्रष्टाचार पर उठे सवाल
इन प्रदर्शनों की शुरुआत 1 नवंबर को नोवी साद शहर में ट्रेन स्टेशन की छत गिरने की घटना से हुई थी, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। लोगों का आरोप है कि सरकारी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उसी के बाद से राष्ट्रपति वुसिच की सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, पाकिस्तानी पुलिस ने दो संदिग्ध दहशतगर्दों को किया ढेर


छात्रों और प्रोफेसरों की अगुवाई में आंदोलन
शनिवार को बेलग्रेड में छात्र संगठनों की अगुवाई में विशाल प्रदर्शन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें करीब 50 पुलिसकर्मी और 22 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया और कई छात्रों पर देश विरोधी साजिश रचने का आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ें: SAARC को दरकिनार करने की साजिश, चीन-PAK बनाएंगे नया मंच? इन देशों को जोड़ने की तैयारी

वुसिच पर तानाशाही के आरोप
सरकार विरोधियों का आरोप है कि राष्ट्रपति वुसिच पिछले एक दशक में सर्बिया में लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और भ्रष्टाचार व संगठित अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, वुसिच इन आरोपों को नकारते हैं। सर्बिया यूरोपीय यूनियन में शामिल होने की प्रक्रिया में है, लेकिन उसकी रूस और चीन के साथ भी करीबी संबंध बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed