{"_id":"63ca183d9c8487608929028d","slug":"seoul-last-slums-massive-fire-breaks-out-destroys-over-60-makeshift-houses-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: राजधानी सियोल के स्लम इलाके में भीषण आग, कई घर जलकर खाक, बस्ती छोड़कर भागे हजारों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: राजधानी सियोल के स्लम इलाके में भीषण आग, कई घर जलकर खाक, बस्ती छोड़कर भागे हजारों लोग
Fri, 20 Jan 2023 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:14 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के झुग्गी इलाके में लगी भीषण आग में 60 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जबकि 500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सियोल के स्लम इलाके में भीषण आग
- फोटो : Social Media
विस्तार
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के झुग्गी इलाके गुरयोंग गांव में आज सुबह आग लग गई। इस भीषण आग में 60 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जबकि 500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार जैसे ही इलाके में आग लगी लोगों के बीच दहशत फैल गई लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते दिखे।
विज्ञापन
आग लगने का वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि आग बुझाने के लिए 800 से अधिक दमकलकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा 10 हेलीकॉप्टरों की भी तैनाती की गई हैं जिससे ऊंचाई से पानी का छिड़काव किया जा सके। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखा रहा था।
विज्ञापन
गांव में प्लास्टिक शीट से बने एक घर में आग लग गई थी
दमकल विभाग के अधिकारी शिन योंग-हो ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि गांव में प्लास्टिक शीट से बने एक घर में आग लग गई थी, जो बाद में बाकी मकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की उचित वजह का पता लगाया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। कई लोग खुद भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने की ये अपील
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के प्रवक्ता किम उन-हे ने बताया कि राष्ट्रपति ने अधिकारियों से घटना से जानमाल के नुकसान को कम से कम करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा है।