फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senior Kremlin official says US-proposed ceasefire would help Ukraine's military

Russia: 'यूक्रेनी सेना को अस्थायी राहत देगा US का युद्धविराम प्रस्ताव', पुतिन के विदेश नीति सलाहकार का बयान

Thu, 13 Mar 2025 06:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 06:29 PM IST
सार

Russia: क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का 30 दिनों का युद्धविराम प्रस्ताव यूक्रेनी सेना को अस्थायी राहत देगा। उन्होंने कहा कि रूस दीर्घकालिक शांति समाधान चाहता है। 

विज्ञापन
Senior Kremlin official says US-proposed ceasefire would help Ukraine's military
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका का 30 दिनों का युद्धविराम प्रस्ताव यूक्रेनी सेना को अस्थायी राहत प्रदान करने मदद करेगा। इस प्रस्ताव को यूक्रेन ने स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने टेलीविजन पर अपने बयान में कहा कि अमेरिका का अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव यूक्रेन की सेना को एक अस्थायी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मॉस्को एक दीर्घकालिक शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, जो रूस के हितों के हितों को ध्यान में रखते हुए हो। उशाकोव का यह बयान व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ फोन पर बातचीत के एक दिन बाद आया है। 
विज्ञापन


Poland: पोलैंड के राष्ट्रपति ने रूस से खतरे पर जताई चिंता, अमेरिका से की परमाणु हथियार तैनात करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन जता चुका है सहमति
दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बैठक में कीव ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। अब इस मुद्दे पर रूस की सहमति का इंतजार है। युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी रूस जाएंगे। 


अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा
अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को इंतजार है कि क्या पुतिन इस समझौते के लिए तैयार होंगे? ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध विराम पर सहमत हुआ है। अब नजरें रूस पर हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में लोग मारे जा रहे हैं और विस्फोट हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए। यह पूर्ण युद्ध विराम है। यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा। युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।

ट्रंप ने कहा कि यदि मास्को युद्ध विराम पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो वह उस पर विनाशकारी प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा, मुझे उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रंप ने कहा कि मैं वित्तीय रूप से ऐसी चीजें कर सकता हूं जो रूस के लिए बहुत बुरी होंगी। मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं शांति चाहता हूं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed