फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seema Pujani, Second Secretary, Permanent Mission of India to UN slammed Pakistan on various issues exercising Right of Reply

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, आतंकवादियों से साठगांठ पर घेरा

Wed, 24 Feb 2021 09:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 24 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Seema Pujani, Second Secretary, Permanent Mission of India to UN slammed Pakistan on various issues exercising Right of Reply
सीमा पुजानी - फोटो : twitter.com/SeemaPujani

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन की द्वितीय सचिव सीमा पुजानी ने बुधवार को पाकिस्तान के बयान के खिलाफ जवाब देने के अधिकार (राइट टू रिप्लाई) का उपयोग किया। पुजानी ने कहा कि हम दोहराते हैं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं। इन केंद्र शासित प्रदेशों में बेहतर शासन और विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाना हमारा आंतरिक मामला है।

विज्ञापन


पुजानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान में ईसाइयों, सिखों और हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों को हिंसा, संस्थागत भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के पूजा के स्थानों पर और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हुए हैं। पुजानी ने कहा कि वहां ऐसे हमले और घटनाएं धर्म और मान्यताओं की स्वतंत्रता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन हैं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। इनमें भी खास कर हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति तो चिंताजनक बनी हुई है। पुजानी ने कहा कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हर साल इन समुदायों की करीब 1000 महिलाओं का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन या शादी करवा दी जाती है।


पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए एस पुजानी ने कहा कि अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे और अल-कायदा के आतंकवादी उमर सईद शेख को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की ओर से बरी कर देना इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उमर सईद शेख को बरी कर पाकिस्तान ने इस तरह के आतंकी संगठनों के साथ उसकी सांठगांठ को साफ तौर पर बयां करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed