फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security Forces Killed A Top Commander Of The Tehreek-E-Taliban Pakistan World News In hindi

World News: खैबर-पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने टीटीपी के टॉप कमांडर को मार गिराया, एक आतंकी घायल

Tue, 02 May 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 06:21 AM IST
सार

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने सोमवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में एक ऑपरेशन के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया।

विज्ञापन
Security Forces Killed A Top Commander Of The Tehreek-E-Taliban Pakistan World News In hindi
पाकिस्तान सेना सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने सोमवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में एक ऑपरेशन के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें टीटीपी गंडापुर का कमांडर जब्बार शाह मारा गया, जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया। 
विज्ञापन


मारा गया आतंकवादी दरबान क्षेत्र में कानून प्रवर्तन एजेंसियों, धार्मिक समूहों और पोलियो टीमों के अलावा कई हमलों में शामिल था। वह आतंकवादी संगठन के लिए वसूली भी किया करता था। साथ ही यह संगठन पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम दे चुका है, जिसमें आत्मघाती बम विस्फोट और सिर कलम करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, पांच की मौत, एक लापता
चीन के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, एक लापता है और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना चीन के शेडोंग प्रांत के लियाओचेंग में रासायनिक हाइड्रोजन पेरोक्साइड उत्पादन क्षेत्र में हुई। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, घटना का कारण अभी भी अज्ञात है और इसकी जांच की जा रही है। इस बीच, चाइना डेली ने बताया कि सोमवार दोपहर तक आग बुझा दी गई थी। घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि बचाव कार्य अभी भी जारी है।

27 दिन भूखे पेट 64 किमी सफर कर पुराने मालिक तक पहुंचा कुत्ता
उत्तरी आयरलैंड के डनगानन शहर में एक कुत्ते ने हाल ही में 27 दिन में भूखे पेट चलकर 64 किलोमीटर का सफर तय किया है। कई वर्षों तक अपने मालिक से दूर रहने के बावजूद भी वो उसे भूल नहीं पाया और मौका पाते ही वहां पहुंच गया। उत्तरी आयरलैंड के डनगानन शहर में कूपर नाम के एक कुत्ते को नाइजिल नाम के एक फोटोग्राफर ने हाल ही में एक पेट शॉप से खरीदा था। वहां से करीब 64 किलोमीटर दूर टोबरमोर कस्बे में उसका बचपन बीता था। लेकिन उसके पुराने मालिक ने उसे एक पेट शॉप में बेच दिया था। उसके साथ उसका भाई जॉर्ज भी था। उसी पेट शॉप से नाइजिल ने कूपर को खरीद लिया और अपनी पालतू डॉगी मॉली को साथी देने के लिए उसे घर ले आया, लेकिन वह भागकर पुराने मालिक के पास पहुंच गया।  


जापान में कॉलेज प्रोफेसर बने अलीबाबा के मुखिया जैक मा
चीन के अरबपति कारोबारी और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के मुखिया जैक मा को जापान के प्रतिष्ठित टोक्यो यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर बनाया है। वह टोक्यो यूनिवर्सिटी के रिसर्च सेंटर टोक्यो कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी होंगे। विवि के मुताबिक मा टिकाऊ कृषि-खाद्य उत्पादन पर शोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed