{"_id":"67141060465c4960270eb076","slug":"secretary-general-of-arab-league-claims-only-lebanon-can-negotiate-an-immediate-ceasefire-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arab League: अरब लीग के महासचिव का दावा, कहा- केवल लेबनान ही कर सकती है तत्काल युद्धविराम पर बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Arab League: अरब लीग के महासचिव का दावा, कहा- केवल लेबनान ही कर सकती है तत्काल युद्धविराम पर बातचीत
Sun, 20 Oct 2024 01:33 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:33 AM IST
सार
Arab League: इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच के टकरार में लेबनान को लेकर अरब लीग के महासचिव का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने लेबनान के पीएम को पूर्ण समर्थन देने का दावा किया है।
विज्ञापन
लेबनान में इस्राइली हमले जारी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच के टकराव को लेकर अरब लीग के महाचसचिव अहमद अबुल घीत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि लेबनान सरकार देश की ओर से बातचीत करने के लिए एकमात्र अधिकृत निकाय है, जिसका उद्देश्य तत्काल युद्ध विराम पर पहुंचना और संकल्प 1701 को पूरी तरह से लागू करना है। जानकारी के अनुसार महासचिव अहमद अबुल घीत ने इस मामले पर लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती द्वारा व्यक्त की गई स्थिति के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।
लेबनान के साथ अरब लीग
अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत ने कहा कि अरब लीग का रुख स्पष्ट है, जैसा कि इसके सभी प्रस्तावों में स्पष्ट है। जो अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में लेबनान की पूर्ण संप्रभुता की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष के लिए संरक्षकता थोपने, दबाव डालने या लेबनान की संप्रभुता को खत्म करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
'हम लेबनान के साथ खड़े हैं'
इसके साथ ही अरब लीग के महासचिव ने कहा कि हम इस मामले में लेबनान के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। इसके सात ही उन्होंने लेबनानी लोगों के पीड़ा पर जोर देते हुए कहा कि देश की वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए केवल सहानुभूति की अभिव्यक्ति अपर्याप्त है। लेबनानी लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है, जिसका कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए शोषण नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारत ने लेबनान को भेजी मानवीय सहायता
भारत की ओर से इस्राइल के साथ युद्ध में फंसे लेबनान को मानवीय सहायता भेजी गई है। भारत संकटग्रस्त देश को 33 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेज रहा है। आज, 11 टन की पहली चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई है। दवाईयों की भारी कमी से जूझ रहे लेबनान को यह मदद काफी रहात पहुंचाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चिकित्सा सहायता भेजे जाने की पुष्टि की है।
हिजबुल्लाह का हमला
इस्राइल के साथ युद्ध में फसे लेबनान को लेकर हिजबुल्लाह ने लेबनान से ड्रोन के जरिए इस्राइल पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में हिजबुल्लाह ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। इस हमले की जानकारी देते हुए इस्राइली सरकार ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री के घर की ओर ड्रोन लॉन्च किया गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही लेबनान से गोलीबारी की चेतावनी दी गई।