फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders

Donald Trump: क्या ट्रंप से पहले भी अमेरिका में नेताओं पर हुए जानलेवा हमले? इतिहास जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Mon, 16 Sep 2024 08:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Sep 2024 08:31 AM IST
सार

आइए जानते हैं ट्रंप पर पिछली बार कब और कैसे हमला हुआ था? क्या इससे पहले अमेरिका में नेताओं को निशाना बनाया गया? क्या वहां पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला हुआ है? क्या किसी हमले में किसी नेता की जान गई है? इस बार क घटना को एफबीआई कैसे देख रही है और किसी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है? 

विज्ञापन
Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। जब घटना हुई, उस वक्त ट्रंप गोल्फ क्लब में ही मौजूद थे। बंदूकधारी उनसे महस 500 गज की दूरी पर था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की प्रचार टीम ने बताया कि फ्लोरिडा में ट्रंप के करीब गोली चली है। वह सुरक्षित हैं। वहीं, सीक्रेट सर्विस की ओर से कहा गया कि कि ट्रंप सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है। हम इसे हत्या के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं। मामले में संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आइए जानते हैं ट्रंप पर पिछली बार कब और कैसे हमला हुआ था? क्या इससे पहले अमेरिका में नेताओं को निशाना बनाया गया? क्या वहां पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला हुआ है? क्या किसी हमले में किसी नेता की जान गई है? इस बार क घटना को एफबीआई कैसे देख रही है और किसी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले संदिग्ध के बारे में जानिए
ट्रंप के आवास मार ए लागो गोल्फ कोर्स के पास गोलीबारी करने के आरोप में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध की पहचान 58 वर्षीय रेयान वेस्ले रूथ के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक अत्याधुनिक एके-47 राइफल, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा भी बरामद किया गया है। 

Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। - फोटो : Amar Ujala

पिछले महीने भी ट्रंप पर हुआ था जानलेवा हमला
इससे पहले जुलाई में पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क इलाके में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमलावर ने गोली चलाई थी। इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बचे थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमलावर थॉमस क्रुक्स ने रैली स्थल से 130 गज की दूरी पर स्थित एक विनिर्माण संयंत्र की छत से ट्रंप पर गोली चलाई थी। एफबीआई अधिकारियों ने बताया था कि हमलावर ने पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप को निशाना बनाने का फैसला करने से पहले भी किसी भी बड़ी सभा में हमला करने की विस्तृत तैयारी की थी। 

Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

इन अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर भी हुए हमले

  1. एंड्रयू जैक्सन: अमेरिका में इस तरह का सबसे पहला हमला 1835 में हुआ था। तब एक व्यक्ति  ने तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को मारने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि हमलावर अपने मंसूबों में नाकाम रहा था। घटना के वक्त जैक्सन एक अंतिम संस्कार में भाग लेने गए थे। तब उन पर दो बार फायरिंग की गई थी। हालांकि, हवा में नमी के कारण दोनों बार बंदूक मिसफायर हो गई।  
  2. थियोडोर रूजवेल्ट: 1912 में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान में लगे थे, तब मिल्वौकी में एक भाषण के लिए जाते समय एक सैलून संचालक ने उन्हें गोली मार दी थी। हालांकि, वे इस हमले में बच गए थे। गोलीबारी के बावजूद उन्होंने भाषण दिया।  
  3. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट: 1933 में मियामी में फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट पर हमला किया गया था। 
  4. हैरी ट्रूमैन: रूजवेल्ट की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले हैरी ट्रूमैन को 1950 में प्यूर्टो रिकान राष्ट्रवादियों द्वारा व्हाइट हाउस के सामने गोली मार दी गई थी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई थी।
  5. गेराल्ड फोर्ड: सितंबर 1975 में राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड पर कैलिफोर्निया में दो बार हमला किया गया। हालांकि, वे दोनों बार सुरक्षित बच गए।  
  6. रोनाल्ड रीगन: 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर भी वाशिंगटन डीसी में हिल्टन के बाहर हमला किया गया था। इस हमले में उनके प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी, रीगन की तुलना में अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। 
  7. जॉर्ज डब्ल्यू बुश: 2005 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर भी जब वे जॉर्जिया के तिबिलिसी में भाषण दे रहे थे तब हमला किया गया था। इस घटना में उनके मंच पर ग्रेनेड फेंका गया था। हमले में भले ही ग्रेनेड के पिन को हटा दिया गया था, लेकिन उसे छिपाने के लिए ग्रेनेड के चारों ओर लपेटा गया रूमाल इतना जोर से बांधा गया था कि लीवर अलग नहीं हो सका। इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। 

Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders
हमले का बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

इन अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या कर दी गई

  1. अब्राहम लिंकन: किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या का पहला मामला 1865 में सामने आया। जब वहां गृहयुद्ध खत्म होने के बाद वाशिंगटन डी.सी. के फोर्ड थिएटर में एक प्रस्तुति के दौरान नाटक के अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ ने उनके सिर के पीछे गोली मार दी थी। इसके बाद बूथ घटनास्थल से भाग गया और जब कुछ हफ्तों बाद वर्जीनिया में उसे पकड़ लिया गया तो उसे गोली मार दी गई। गोली लगने के 12 घंटे के अंदर ही लिंकन की मौत हो गई थी। 
  2. जेम्स गारफील्ड: इसके बाद इस तरह की दूसरी घटना राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड के साथ हुई। 1881 में जुलाई माह में जब वे वाशिंगटन डीसी के एक रेलवे स्टेशन पर थे, तब उनको गोली मार दी गई थी। हालांकि, उनकी मौत तब नहीं हुई, लेकिन वे ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सके और हमले के घावों के कारण कुछ महीनों बाद सितंबर में न्यू जर्सी में उनकी मौत हो गई। गारफील्ड को गोली मारने वाला उनका ही एक पूर्व समर्थक  चार्ल्स गुइटो था, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित था और गारफील्ड के प्रशासन में नौकरी नहीं मिलने से नाराज था। गुइटो को दोषी ठहराया गया और वर्ष के भीतर फांसी दे दी गई।
  3. विलियम मैककिनले: अमेरिकी इतिहास के पन्नों में इस तरह का तीसरा मामला 1901 में विलियम मैककिनले की हत्या के रूप मे दर्ज है। उन्हें उनके दूसरे कार्यकाल के छह माह बाद एक सार्वजनिक प्रदर्शनी में जब वे जनता से मिल रहे थे, तब गोली मार दी गई थी। हमले के एक सप्ताह बाद ही उनकी मौत हो गई। 
  4. जॉन एफ. कैनेडी: अमेरिका में जिस चौथे राष्ट्रपति की हत्या की गई, वे जॉन एफ. कैनेडी थे। उन्हें एक पूर्व नौसैनिक ली हार्वे ओसवाल्ड द्वारा गोली मार दी गई थी। स्नाइपर ओसवाल्ड ने नवंबर 1963 में डलास में एक पब्लिक कार रैली के दौरान जब कैनेडी एक खुली छत वाली लिमोसिन में सवार थे, तब  पास के गोदाम की छठी मंजिल से गोली मारी थी। ओसवाल्ड सोवियत समर्थक था, उसे हमले के कुछ दिनों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Deadly Attacks on u.s. Leaders Before Trump From Reagan to Trump Past Assassination Attempt on Us Leaders
ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली - फोटो : एएनआई / सीएनएन

इन अमेरिकी नेताओं को भी बनाया गया निशाना

  • रॉबर्ट एफ. कैनेडी: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अमेरिकी सीनेटर कैनेडी की 1968 में लॉस एंजिल्स के एंबेसडर होटल में एक बंदूकधारी ने हत्या कर दी थी।
  • अलबामा के गवर्नर जॉर्ज सी. वालेस: डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार वालेस को 1972 में गोली मार दी गई थी और कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed