{"_id":"5fc6a0511d0112567f150929","slug":"sco-summit-2020-delhi-china-says-positive-signs-in-the-world-from-meeting-in-india-agreed-on-several-issues-in-virtual-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में एससीओ बैठक से दुनिया में गए सकारात्मक संकेत: चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में एससीओ बैठक से दुनिया में गए सकारात्मक संकेत: चीन
Wed, 02 Dec 2020 01:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
SCO Summit 2020
- फोटो : Twitter
चीन ने मंगलवार को कहा कि भारत की मेजबानी में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक का दुनिया में सकारात्मक संदेश गया है। इस बैठक में शामिल हुए नेता कई जरूरी मुद्दों पर आम सहमति तक पहुंचे जो कि दुनिया के लिए एक अच्छा संदेश है।
विज्ञापन
चीन की ओर से इस बैठक में ली केकियांग सोमवार को वर्चुअल बैठक में शामिल हुए थे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बैठक को संबोधित किया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चूनयिंग ने कहा, बैठक में हाल ही में हुए एससीओ सम्मेलन में बनी सहमतियों को लागू करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा कोविड-19 से लड़ाई को आगे बढ़ाने, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक क्षेत्रों के मुद्दों पर बात हुई। इनमें कई मुद्दों पर नेताओं के बीच सहमति बनी है। चूनयिंग ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है। बीते महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस में हुए एससीओ के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन