फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists identify genetic changes in human body which can help in fight against Covid-19 pandemic

वैज्ञानिकों ने की विशेष जीन की पहचान, कोरोना से जंग में निभा सकता है अहम भूमिका

Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
सार

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक ऐसे जीन की पहचान की है जो कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह कोविड-19 को बेहतर ढंग से समझने और इसके इलाज में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Scientists identify genetic changes in human body which can help in fight against Covid-19 pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में चार युवा पुरुष रोगियों और दो परिवारों के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार रोगियों में अनुवांशिकी के निर्माण के विभिन्न रूपों का विश्लेषण किया गया है। इनके इस महामारी का शिकार बनने के कोई चिकित्सकीय आसार नहीं थे। 

विज्ञापन


नीदरलैंड की रैडबाउड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों के अनुसार रोगियों में टीएलआर-7 जीन के विभिन्न प्रकार थे। साथ ही उनमें टाईप एक और दो के इंटरफेरोन के प्रतिरक्षा प्रणाली के अणुओं के उत्पादन में दोष पाया गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि कोविड-19 के चलते सांस लेने में तकलीफ होने से पहले ठीक अवस्था में रहे रोगियों को आईसीयू में वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। 
विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि टीएलआर-जीन मानव शरीर की कोशिकाओं की सतह पर प्रोटीन अभिग्राहकों का परिवार उत्पन्न करने में मदद करता है, जो रोगनजकों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ये अभिग्राहक शरीर में बैक्टीरिया और वायरसों जैसे संक्रामक एजेंट की पहचान करके प्रतिरोधक प्रणाली को सक्रिय कर देते हैं। इससे कोरोना वायरस जैसे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed