फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Save the Children claimed more than half of Syrian children deprived education

Report: सीरिया में आधे से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित, एनजीओ ने तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया

Tue, 31 Dec 2024 02:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 02:53 AM IST
सार

सेव द चिल्ड्रन संस्था की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीरिया में आधे से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इसके पीछे का कारण गृह युद्ध के साथ ही प्राकृतिक आपदाएं भी रही हैं। संस्था ने इसके लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
Save the Children claimed more than half of Syrian children deprived education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

सीरिया में स्कूल जाने की उम्र के लगभग आधे बच्चे 14 साल से चल रहे गृह युद्ध के कारण शिक्षा से वंचित हैं। सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। संस्था ने इसके लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


संस्था का कहना है कि सीरिया के अधिकांश बच्चों को भोजन सहित तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है। उनमें से कम से कम आधे को युद्ध के कारण हुए आघात से उबरने के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


संस्था के सीरिया निदेशक राशा मुहरेज ने राजधानी दमिश्क में एक साक्षात्कार दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि सीरिया में लगभग 3.7 मिलियन बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, और उन्हें स्कूल में वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया में सात लाख से अधिक लोग नए विस्थापित हुए
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से सीरियाई लोगों ने संघर्ष झेला है। हाल ही में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विद्रोह के कारण और अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 700,000 से अधिक लोगों के नए विस्थापित होने की जानकारी दी है। मुहरेज ने बताया कि विस्थापित लोगों की नई लहर के कारण कुछ स्कूलों को फिर से आश्रय के रूप में इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि लगभग 7.5 मिलियन बच्चों को तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है। 

बच्चों को स्कूल वापस लाने की जरूरत: मुहरेज
मुहरेज ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बच्चे स्कूलों में वापस आ सकें। इसके अलावा, उनके लिए स्वास्थ्य और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और वह सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि गृह युद्ध के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक संकटों के कारण भी बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा, आश्रय सहित अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हुए हैं। 

6.4 मिलियन बच्चों को मनोवैज्ञानिक सहायता की आवश्यकता
मुहरेज ने कहा कि युद्ध के दौरान बड़े हुए कई बच्चे हिंसा से सदमे में हैं। इसका उन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। किसी ने अपने माता-पिता, तो किसी ने अपने भाई-बहन और दोस्त व घर को खोया है। सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, लगभग 6.4 मिलियन बच्चों को सदमे से बाहर लाने के लिए तत्काल मनोवैज्ञानित सहायता की आवश्यकता है। 


2011 में सीरिया में शुरू हुआ गृह युद्ध
बता दें कि 2011 में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर राष्ट्रपति बशर अल-असद द्वारा क्रूर कार्रवाई किए जाने के बाद से सीरिया में गृह युद्ध शुरू हो गया। जिसके चलते सीरिया की अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा तबाह हो गया। युद्ध के चलते पांच लाख से अधिक लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हो गए। जिसके चलते बच्चे भी असुरक्षित हो गए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed