{"_id":"5c48137fbdec227371484d02","slug":"saudi-sisters-found-dead-in-new-york-had-asked-for-asylum","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडसन नदी के किनारे मृत पाई गई सऊदी अरब की दो बहनों ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हडसन नदी के किनारे मृत पाई गई सऊदी अरब की दो बहनों ने की थी आत्महत्या
Wed, 23 Jan 2019 12:40 PM IST
अजय सिंह
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क में एक नदी के किनारे टेप से बंधी पाई गई सऊदी अरब की दो बहनों ने आत्महत्या की थी। शहर के चिकित्सा विशेषज्ञ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रोताना फारिआ (22) और उसकी बहन ताला (16) अक्टूबर में हडसन नदी के किनारे मृत पाई गई थीं। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
विज्ञापन
दोनों ने एक साथ अपने आप को टेप से एड़ियों और कमर से बांधा हुआ था। मुख्य चिकित्सा विशेषज्ञ बारबरा सैम्पसन ने कहा, ‘‘मेरा कार्यालय यह पुष्टि करता है कि फारिया बहनों की मौत आत्महत्या से हुई जिसमें युवतियों ने हडसन नदी में कूदने से पहले अपने आप को टेप से बांध लिया था।’’
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों बहनों ने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दिया था। वाशिंगटन में सऊदी अरब के दूतावास की प्रवक्ता फातिमा बाशेन ने कहा, ‘‘ये खबरें सही नहीं हैं कि हमने सऊदी अरब की बहनों ताला और रोताना फारिआ से संबंधित किसी भी व्यक्ति को शरण मांगने की वजह से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा है।’’
विज्ञापन
ये दोनों बहने वर्जीनिया में अपने परिवार के घर से कई बार भाग चुकी थीं। वह साल 2017 से परिवार के साथ नहीं रह रही थीं। वे एक शरणार्थी गृह में रह रही थीं लेकिन उन्होंने अगस्त में वर्जीनिया छोड़ दिया और न्यूयॉर्क चली गई थीं।
अमेरिकी मीडिया ने पुलिस को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि दोनों बहनों ने संकेत दिया था कि सऊदी अरब लौटने के बजाय वे खुद को नुकसान पहुंचाएंगी।