फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Prince is saying to make Khashoggi silent as soon as possible in recording

जमाल खशोगी की हत्या में प्रिंस सलमान का हाथ, सीआईए के पास हैं सबूत, तुर्किश अखबार का दावा

Fri, 23 Nov 2018 04:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
Saudi Prince is saying to make Khashoggi silent as soon as possible in recording
प्रिंस सलमान (फाइल फोटो)

एक तुर्किश अखबार ने सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का हाथ होने को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। दावे के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पास एक रिकॉर्डिंग है जिसमें प्रिंस सलमान खशोगी को चुप कराने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


अब इस मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद सऊदी सरकार पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट में जाने-माने पत्रकार अब्दुल कादिर सेल्वी के हवाले से कहा गया है कि रिकॉर्डिंग में जो बातचीत है उसमें प्रिंस सलमान और उनके भाई बात कर रहे हैं जो कि वाशिंगटन में सऊदी अरब के राजदूत हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए प्रमुख गीना हैस्पल ने पिछले महीने अंकारा की यात्रा के दौरान रिकॉर्डिंग होने के संकेत दिए थे। लेकिन एक तुर्किश अधिकारी ने ऐसी किसी रिकॉर्डिंग की सूचना होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सऊदी अरब का कहना है कि छह हफ्ते पहले इस्तांबुल के सऊदी दूतावास में हुई खशोगी की हत्या के बारे में प्रिंस सलमान को कोई जानकारी नहीं थी। सीआईए द्वारा की गई इस रिकॉर्डिंग में प्रिंस सलमान जमाल खशोगी को जल्द से जल्द चुप कराने की बात कह रहे हैं।

इस रिपोर्ट के आने के बाद सऊदी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ट्रंप ने खशोगी की हत्या के मामले में प्रिंस सलमान का बचाव किया था। हालांकि सीआईए की रिपोर्ट में कहा गया है कि शासन की ओर से हत्या पर रजामंदी थी। आलोचकों का कहना है कि ट्रंप ने सऊदी पर अमेरिका के रुख को लचर बना दिया है।

प्रिंस के पद पर खतरे को मंत्री ने कहा हास्यास्पद

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने उस रिपोर्ट को हास्यास्पद करार दिया जिसमें कहा जा रहा है कि सऊदी शाही परिवार के सदस्य उत्तराधिकार की लाइन में बदलाव देखना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में उत्तराधिकार की लाइन में बदलाव संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर अब्देल-अल-जुबेर ने कहा कि यह बेहद अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जो अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा है कि अपने नेतृत्व को लेकर पूरा देश एकजुट है।

जी20 के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस से मिल सकते हैं तुर्की के एर्दोगन

तुर्की के राष्ट्रपति रेसप तय्यब एर्दोंगन अगले महीने अर्जेंटीना में होने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर सकते हैं। तुर्की राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। 

बता दें कि तुर्की के सऊदी दूतावास में सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार की हत्या के कारण दोनों देशों में तनाव चल रहा है। एर्दोगन लगातार कह रहे हैं कि खशोगी की हत्या के पीछे सऊदी के शीर्ष नेतृत्व का हाथ है हालांकि वे सीधे प्रिंस सलमान का नाम लेने से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed