फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Satellite Pics Of two Russia Airbases Reveal Damage By Ukrainian Drone attack operation spider web

Russia: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस को हुआ कितना नुकसान? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर

Thu, 05 Jun 2025 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Jun 2025 10:24 AM IST
सार

बेलाया और ओलेन्या एयरबेस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि दोनों एयरबेस के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और एयरबेस पर विमानों को मलबा साफ देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Satellite Pics Of two Russia Airbases Reveal Damage By Ukrainian Drone attack operation spider web
सैटेलाइट तस्वीरों में तबाह लड़ाकू विमान - फोटो : एक्स/@detresfa_

विस्तार

यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब के जरिए ड्रोन हमला कर रूस को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब सैटेलाइट तस्वीरों से रूस को हुए नुकसान का खुलासा हुआ है, ये तस्वीरें तबाही का मंजर दिखा रही हैं। यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के पांच एयर बेस को निशाना बनाया गया। इनमें से दो एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि इन एयरबेस पर रूस के कई अत्याधुनिक विमान तबाह हुए हैं। तस्वीरों से हमले की सटीकता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। बाकी के तीन एयरबेस की तस्वीरें बादलों की वजह से नहीं मिल सकीं। अगले कुछ दिनों में बाकी तीन एयरबेस की तस्वीरें भी मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


यूक्रेन ने रूस के इन पांच एयरबेस को बनाया निशाना
यूक्रेन ने रूस के साइबेरिया के इर्कुत्सक क्षेत्र में स्थित बेलाया एयर बेस, आर्कटिक के मुर्मांस्क में स्थित ओलेन्या एयर बेस, इवानोवो सेवेरनी एयर बेस, देगीलेवो एयर बेस और यूक्रेन्का एयर बेस को निशाना बनाया गया। यूक्रेन्का एयरबेस को यूक्रेन सीमा से 8000 किलोमीटर भीतर है। वहीं बेलाया एयरबेस 4500 किलोमीटर भीतर है। बेलाया और ओलेन्या एयरबेस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि दोनों एयरबेस के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और एयरबेस पर विमानों को मलबा साफ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Spider Web: रूस ने यूक्रेन के ड्रोन हमले से बचने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुआ, सैटेलाइट इमेज से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में दिख रहा विमानों का मलबा
बेलाया एयरबेस पर रूस के टीयू-95 बॉम्बर तैनात हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में इन विमानों का मलबा दिखाई दे रहा है। तस्वीरों से हमले की भयावहता दिखती है, जिसके चलते विमान राख के ढेर में तब्दील दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में एयरबेस के टरमैक में लाइन से खड़े विमान तबाह दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बीते दो दिनों में रूसी वायुसेना ने कुछ सफाई भी की है और कई तबाह विमानों को हटा दिया गया है। बेलाया एयरबेस पर कम से कम 10 बॉम्बर विमानों को तबाह होने का अनुमान है। ओलेन्या एयरबेस पर भी तबाह विमान दिखाई दे रहे हैं। 


हमले में रूस के ये विमान हुए तबाह
यूक्रेन ने जिन विमानों को निशाना बनाया, उनमें टीयू-22 विमान शामिल थे। ये विमान रूसी वायुसेना द्वारा दुश्मन के लड़ाकू विमानों को तबाह करने के लिए मुख्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा टीयू-95 बॉम्बर विमान को भी निशाना बनाया गया। टीयू-95 बॉम्बर रूसी वायुसेना का मुख्य बॉम्बर विमान है। चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला यह इंटरकॉन्टिनेंटल विमान परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यूक्रेन ने सेवेरनी एयरबेस पर रूसी वायुसेना के ए-50 AWACS लड़ाकू विमानों को भी तबाह कर दिया। ये विमान रूस की लड़ाकू क्षमता के लिए अहम हैं।

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब एक घंटे बात हुई। इस बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के हमले का बदला लेने की बात कही है। इससे साफ है कि रूस यूक्रेन युद्ध आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed