फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S.jaishankar Meets Sweden Defence Minister In Goggles Photo Viral Social Media Users Reaction News in Hindi

Viral: गॉगल्स पहनकर स्वीडिश रक्षा मंत्री से मिले जयशंकर, फोटो वायरल; जानें क्यों 'आपके मुंह में घी-शक्कर'

Mon, 15 May 2023 09:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 May 2023 09:33 AM IST
सार

यूजर्स ने इस फोटो में जयशंकर के गेटअप के साथ उनके चश्मे पर गौर किया और इसे लेकर कई कमेंट्स किए। 

विज्ञापन
S.jaishankar Meets Sweden Defence Minister In Goggles Photo Viral Social Media Users Reaction News in Hindi
एस जयशंकर और स्वीडन के रक्षा मंत्री। - फोटो : Twitter/S Jaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, रविवार को ही जयशंकर ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पैल जॉनसन से मुलाकात की। यहां दोनों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा हुई। इसके बाद जयशंकर ने जॉनसन के साथ फोटो भी खिंचाई और इसे ट्विटर पर पोस्ट किया। यूजर्स ने इस फोटो में जयशंकर के गेटअप के साथ उनके चश्मे पर गौर किया और इसे लेकर कई कमेंट्स किए। 
विज्ञापन


क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
जयशंकर के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। @IsolatedMonk नाम के यूजर ने लिखा, "सर चश्मे बड़े सेक्सी लग रहे किधर से लिये?" वहीं कई और यूजर्स ने उन्हें स्टाइलिश, रॉकस्टार और भारत का सुपरस्टार तक बता दिया। एक यूजर @RKMishraEr ने लिखा, "अच्छा चश्मा है सर, श्री मोदीजी का प्रभाव अब आपके ड्रेसिंग स्टाइल पर भी दिखने लगा है।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर @pkpitre ने कहा, "जबरदस्त लुक है सर, आप हीरो हैं और भारत के 007 जेम्स बॉन्ड भी।" ओंकार नाम के यूजर ने लिखा- 'मेन इन व्हाइट, भारत के टेलर बेहतर हैं।' यूजर @TrustScore ने लिखा, "टॉम क्रूज और ब्रैड पिट के सामने अब कॉम्पटीशन है।"
 
स्वीडन में किया हिंदी के मुहावरे का इस्तेमाल
जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उनसे भारतीय संस्कृति के वैश्वीकरण पर कुछ सवाल किए गए। इस पर उन्होंने हिंदी के मुहावरे ‘आपके मुंह में घी-शक्कर’ का इस्तेमाल किया। दरअसल, जयशंकर यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्रालयी मंच की बैठक में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। उन्होंने रविवार शाम स्वीडन में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि वैश्वीकरण के इस युग में क्या पश्चिम ने ‘हैमबर्गर’ के बजाय पानी पूरी खाना शुरू कर दिया है और क्या अब ‘शर्ट’ पर न्यूयॉर्क के बजाय नई दिल्ली छपेगा? तो उन्होंने कहा कि एक मुहावरा है, जिसे  ‘आपके मुंह में घी-शक्कर’ कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed