फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar holds talks with Argentine President; discusses trade ties, defence cooperation

S Jaishankar : जयशंकर ने की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से बात, तस्वीरों में देखें भारतीय समुदाय से चाय पे चर्चा

Sat, 27 Aug 2022 03:03 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ब्यूनस आयर्स
पीटीआई, ब्यूनस आयर्स Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Aug 2022 03:03 AM IST
सार

तीन लैटिन अमेरिकी देशों की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा से भी मुलाकात की और आर्थिक सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन
S Jaishankar holds talks with Argentine President; discusses trade ties, defence cooperation
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज - फोटो : Twitter@ S Jaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की और व्यापार संबंधों को अधिक टिकाऊ और महत्वाकांक्षी बनाने के उपायों के साथ-साथ रक्षा और परमाणु ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग की संभावना पर चर्चा की। तीन लैटिन अमेरिकी देशों की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा से भी मुलाकात की और आर्थिक सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।जयशंकर ने इस दौरान ट्वीट करते हुए लिखा कि अर्जेंटीना के अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियोमासा से मिलकर खुशी हुई। हमारे आर्थिक सहयोग के विस्तार के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हैं। 

विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति फर्नांडीज से मुलाकात के बाद डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि मुझे रिसीव करने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद। जयशंकर ने कहा कि  अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने व्यापार स्तरों को अधिक टिकाऊ और महत्वाकांक्षी बनाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर भी विचारों का आदान-प्रदान  किया।  उन्होंने फार्मास्यूटिकल्स सहित सस्ती स्वास्थ्य सेवा के महत्व को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। यह जयशंकर की दक्षिण अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह पहले ही पराग्वे और ब्राजील का दौरा कर चुके हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री जॉर्ज तायाना और सामरिक मामलों के सचिव मर्सिडीज मार्कोस डेल पोंट से मुलाकात एक सराहनीय बैठक है।

विज्ञापन



विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में रिपब्लिका डे ला इंडिया स्ट्रीट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विदेश मंत्री के साथ भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। 



विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि मैंने सुबह के मौसम भारतीय समुदाय के साथएक गर्म चाय पे चर्चा की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को अपनी मातृभूमि के स्नेह और समर्थन से अवगत कराया।



विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अर्जेंटीना विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो के साथ सह-अध्यक्षता में एक व्यापक और संयुक्त आयोग की बैठक की। जिसमें रणनीतिक क्षेत्रों पर व्यापक समीक्षा की गई जिसमें रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु मुद्दे बाजार पहुंच, कृषि और पशुपालन व्यापार और निवेश शामिल हैं।



विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री जॉर्ज तायाना और सामरिक मामलों के सचिव मर्सिडीज मार्कोस डेल पोंट के साथ मुलाकात काफी उपयोगी रही। अपनी इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर आत्मविश्वास से भरपूर नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed