फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian women protest outside Defense Ministry demand return husbands and sons deployed on front in Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी महिलाओं का रक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन, मोर्चे पर तैनात पति-बेटों की वापसी की मांग

Tue, 04 Jun 2024 03:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 03:59 AM IST
सार

रूस की 18 महिलाओं के एक समूह ने सोमवार को मास्को में रक्षा मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात अपने पति-बेटों की वापसी की मांग की। 

विज्ञापन
Russian women protest outside Defense Ministry demand return husbands and sons deployed on front in Ukraine
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूसी महिलाओं के एक समूह ने सोमवार को मास्को में रक्षा मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने रक्षा मंत्री से यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी की मांग की। रूसी महिलाएं महीनों से अपने पति, बेटों और भाइयों की वापसी के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। सितंबर 2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूसी महिलाओं को लामबंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शामिल महिला पॉलिना ने बताया कि वह 20 वर्ष की है। उसका पति यूक्रेन में लड़ रहा है। महिलाएं चाहती हैं कि रक्षा मंत्री इस बात पर सख्त सीमाएं लागू करें कि सैनिक कितने समय तक सेवा कर सकते हैं। उसके बाद ही उन्हें सक्रिय ड्यूटी से बाहर होना पड़ेगा। इसलिए 18 महिलाओं का एक समूह रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से व्यक्तिगत रूप से अपील करने के लिए एकत्र हुआ था। 
विज्ञापन


पुशचेयर पर छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं
पॉलिना ने टेलीग्राम एप पर जो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, उनमें महिलाएं 'कृपया पापा को घर ले आएं' जैसे नारे लिखे पोस्टर पकड़े हुए हैं। कई महिलाएं अपने स्कूली बच्चों और छोटे बच्चों को पुशचेयर पर लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं से बात करने के लिए मंत्रालय का कोई भी अधिकारी भवन से बाहर नहीं आया, जिसके बाद रूसी महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने 2022 में तीन लाख आरक्षित सैनिक संगठित किए
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है। अभी इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सितंबर 2022 में तीन लाख आरक्षित सैनिकों को संगठित किया था। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने स्वेच्छा से अनुबंध सैनिकों के रूप में नामांकन कराया है। पुतिल ने कसम खाई है कि रूसी सैनिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्य को पूरा नहीं कर लेते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed