फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian shelling in Ukraine several peoples killed many injured; US Secretary of State Blinken arrives Kyiv

Ukraine Crisis: रूसी गोलाबारी में 16 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 20 लोग घायल; कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

Wed, 06 Sep 2023 07:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव (यूक्रेन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव (यूक्रेन) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 07:43 PM IST
सार

Ukraine Crisis: यूक्रेन में एक बार फिर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बाजार में रूसी की ओर से की जा रही गोली बारी में कई लोग मारे गए हैं। कई घायल भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Russian shelling in Ukraine several peoples killed many injured; US Secretary of State Blinken arrives Kyiv
यूक्रेनी प्रधानमंत्री से मुलाकात करते एंटनी ब्लिंकन। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूक्रेन में एक बार फिर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बाजार में रूसी की ओर से की जा रही गोली बारी में कई लोग मारे गए हैं। कई घायल भी बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूर्व में एक बाजार में रूसी गोलाबारी में कम से कम 16 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे ब्लिंकन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, ब्लिंकन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे, जिसमें वह उनसे बखमुत क्षेत्र पर फिर से कब्जा हासिल करने को लेकर ताजा जानकारी ले सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु होने के बाद से ब्लिंकन का यह तीसरा कीव दौरा है। वह थोड़ी देर के लिए यहां अमेरिकी दूतावास भी गए। इसके बाद उन्होंने एक कब्रिस्तान का भी दौरा किया, जहां उन्होंने यूक्रेन के शहीद सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटनी ब्लिंकन ने अपने ट्वीट में क्या कहा
एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यूक्रेन के प्रति अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता को मजबूत करने और अपने यूक्रेनी सहयोगियों के साथ बैठक करने के लिए आज कीव लौट आया। ब्लिंकन का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन का जवाबी हमला अपने चौथे महीने में प्रवेश कर रहा है। कीव के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने हाल में देश के दक्षिण में कुछ इलाकों पर फिर से कब्जा हासिल करने जिक्र किया है। ब्लिंकन ने पिछली बार पिछले साल सितंबर में यूक्रेन का दौरा किया था।
 

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग ने दी यह प्रतिक्रिया
ब्लिंकन के साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री का कीव दौरा अमेरिका और यूक्रेन के लिए इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से पहले गठबंधन करने का एक अवसर है।

यूक्रेन को सैन्य मदद मुहैया करा रहा अमेरिका
गौरतलब है कि रूस के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से ही अमेरिका यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता मुहैया करा रहा है। 29 अगस्त को अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता की घोषणा की थी। ब्लिंकन ने कहा था, आज हम यूक्रेन के लिए सैन्य मदद के अगले पैकेज की घोषणा कर रहे हैं क्योंकि यह अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहा है और अपने लोगों की रक्षा कर रहा है। इस पैकेज में युद्ध के मैदान में यूक्रेन की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएं हैं।

अमेरिकी मदद में ये हथियार शामिल
उन्होंने कहा था, इसमें वायु रक्षा के लिए एआईएम-9एम मिसाइलें, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए गोला-बारूद, 155 मिमी और 105 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद, माइन-क्लियरिंग उपकरण, जेवलिन और अन्य एंटी-आर्मर सिस्टम और रॉकेट, 3 मिलियन से अधिक छोटे हथियार गोला-बारूद, एम्बुलेंस, स्पेयर पार्ट्स, सेवाएं, प्रशिक्षण और परिवहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed