फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin says has no doubt Russia will win in Ukraine

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी, पुतिन बोले- यूक्रेन में रूस की ही जीत होगी

Thu, 19 Jan 2023 07:05 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 07:05 AM IST
सार

सेंट पीटर्सबर्ग में वायु रक्षा प्रणाली बनाने वाले एक कारखाने के दौरे के दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि रूस संघर्ष में विजयी होगा और जीत की गारंटी है।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin says has no doubt Russia will win in Ukraine
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का अभी तक कोई अंत नहीं दिख रहा है। राष्ट्रपति पुतिन भी यूक्रेन को लेकर कोई ढिलाई बरतने को तैयार नहीं है। व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि मास्को यूक्रेन में विजयी होगा। लगभग एक साल होने को आया है रूस पूरी तरह से यूक्रेन को हरा नहीं पाया है।

विज्ञापन


 जीत की गारंटी 
सेंट पीटर्सबर्ग में वायु रक्षा प्रणाली बनाने वाले एक कारखाने के दौरे के दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि रूस संघर्ष में विजयी होगा और जीत की गारंटी है। आगे कहा कि रूसी लोगों की एकता और एकजुटता, हमारे सेना के मनोबल को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने एक जांच शुरू की है
यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन एक घातक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने गृहमंत्री की मौत हो गई। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास ब्रोवैरी में यूक्रेनी सरकार का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्कि, उप गृह मंत्री येव्हेन येनिन व यूरी लुबकोविच शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुर्घटना को एक त्रासदी कहा और अधिकारियों ने एक जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने कहा कि ब्रोवेरी शहर में बुधवार को हुई इस घटना में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है और 25 अन्य घायल हो गए। 42 वर्षीय मोनास्टिरस्की यूक्रेनी पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी थे। यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लेमेनको को कार्यवाहक गृह मंत्री नियुक्त किया गया है।


जेलेंस्की बोले- यूक्रेन के लिए अपूरणीय क्षति
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, यूक्रेन के लिए यह अपूरणीय क्षति है। डेनिस मोनास्टिरस्कि एक सच्चे देशभक्त थे। यूक्रेनी पुलिस के राष्ट्रीय प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने कहा कि अभी जांच की जा रही है कि यह हादसा था या हमला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed