फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin Makes Surprise Visit to Occupied Ukrainian city Mariupol in the Donetsk regio

Russia-Ukraine: गिरफ्तारी वारंट से बेफिक्र रूसी राष्ट्रपति, पहली बार यूक्रेन के मारियूपोल शहर पहुंचे पुतिन

Sun, 19 Mar 2023 10:30 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

पुतिन ने खुद कार चलाकर मारियुपोल शहर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। मारियुपोल के समुद्र तट की भी जांच की। 
 

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin Makes Surprise Visit to Occupied Ukrainian city Mariupol in the Donetsk regio
यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंचे पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। रूस पर दुनियाभर के कई देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी कर दिया है। लेकिन इन सबके बावजूद पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। रविवार को पुतिन अचानक से यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए। इस शहर पर रूसी सेना ने पूरी तरह से कब्जा कर रखा है। यूक्रेन के डोनेट्स्क राज्य में पड़ने वाले इस शहर पर पिछले साल मई से रूस का कब्जा है। 
विज्ञापन


कार चलाकर पूरा शहर घूमे, लोगों से बात भी की 
रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले क्रीमिया पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अचानक यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए। पुतिन ने खुद कार चलाकर मारियुपोल शहर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। मारियुपोल के समुद्र तट की भी जांच की। 
विज्ञापन


और क्या रहा खास? 
  • मारियुपोल में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के शीर्ष कमान से भी मुलाकात की। 
  • रूसी नेता ने चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से मुलाकात की जो यूक्रेन में रूस के आक्रमण के प्रभारी हैं।
  • दोनों के बीच हुई बैठक दक्षिणी रूस में रोस्तोव-ऑन-डॉन कमांड पोस्ट पर हुई। 

ICC ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट 
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं। वो यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है। वारंट पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। युद्धग्रस्त देश ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुनौतियां आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed