हिमाचल प्रदेश में हुए बस हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जताई संवेदना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को हुए बस हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवेदना जताई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे, जिसमें कई बच्चों और युवाओं की जान चली गई, को लेकर मेरी संवेदनाएं स्वीकार करें।
Russian President Vladimir Putin to President Ram Nath Kovind & PM Narendra Modi: Please accept my deepest condolences over the tragic consequences of the road accident in the state of Himachal Pradesh, in which many children and teenagers have died. (File pic) pic.twitter.com/5DTH6O1xmI
— ANI (@ANI) June 21, 2019विज्ञापन
पुतिन ने कहा, 'कृपया मेरे सहयोग और सहानुभूति के शब्दों को पीड़ितों के परिजनों और मित्रों तक पहुंचाएं। मैं घायलों की शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।'
Russian President Vladimir Putin to President Ram Nath Kovind & PM Narendra Modi: I ask that you pass on my words of sympathy and support to the victims’ friends and families and wishes of an early recovery to those injured. https://t.co/kHQ28WAunb
— ANI (@ANI) June 21, 2019
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर बीते दिन एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी थी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बस में कुल 81 लोग सवार थे।