फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian pipeline leaks: Controversy over who sabotaged Russian nord stream gas pipeline

Russian pipeline leaks: रूसी गैस पाइपलाइनों में तोड़फोड़ किसने की, इसे लेकर गहराता जा रहा है विवाद

Fri, 30 Sep 2022 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Sep 2022 07:46 PM IST
सार

Russian pipeline leaks: रूसी विशेषज्ञों ने संदेह जताया है कि रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने और यूरोप पर उसका प्रभाव खत्म करने के मकसद से यूक्रेन ने तोड़फोड़ की गई हो सकती है। कुछ विश्लेषणों में फिनलैंड पर शक जताया गया है, जिसके हाल में रूस से संबंध बहुत बिगड़ गए हैं...

विज्ञापन
Russian pipeline leaks: Controversy over who sabotaged Russian nord stream gas pipeline
Russian pipeline leaks: नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइल लाइन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस से यूरोप तक जाने वाली गैस पाइपलाइनें- नॉर्ड स्ट्रीम-1 और नॉर्ड स्ट्रीम-2 में कथित तोड़फोड़ के लिए रूस और अमेरिका दोनों पर समान रूप से शक जताया गया है। रूस ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। उसने कहा है कि बैठक में यह साफ हो जाएगा कि इसकी जिम्मेदारी किस पर है। उधर पश्चिमी देशों में शक जताया गया है कि यूरोप का ऊर्जा संकट बढ़ाने के मकसद से रूस ने यह काम किया हो सकता है।

विज्ञापन

वेबसाइट एशिया टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में ध्यान दिलाया गया है कि ये घटना ठीक उस समय हुई, जब नॉर्वे और पोलैंड ने ट्रांस बाल्टिक पाइपलाइन की शुरुआत की घोषणा की। इससे पूर्वी यूरोप के देशों की रूसी ऊर्जा पर निर्भरता घट गई। विशेषज्ञों ने कहा है कि जिस तरह अलग-अलग जगहों पर एक तरह से लीक हुई है, उससे यह बिल्कुल नहीं लगता कि यह एक सामान्य हादसा है। नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनें समुद्र में 80 से 110 मीटर की गहराई में बनाई गई हैं, जहां तक जाना आम तौर पर आसान नहीं होता। फिर विशेषज्ञों ने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनें डीएनवी ग्रेड के एसएडब्लूएल-485 से बनाई गई हैं, जिनकी दीवारें 26.8 से 34.4 मिलीमीटर मोटी हैं। पाइपों के ऊपर कंक्रीट का कवर है। इसलिए इनमें छेद करना आसान काम नहीं है।

विज्ञापन

इसलिए अधिक संभावना इस बात की है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से बने हालात को प्रभावित करने के लिए जानबूझ कर तोड़फोड़ की गई है। इसीलिए चर्चा में ये सवाल आया है कि तोड़फोड़ किसने की? यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखायलो पोडोलयाक ने बुधवार को कहा- यह एक आतंकवादी कार्रवाई और यूरोपियन यूनियन के खिलाफ आक्रमण है, जिसकी योजना रूस ने बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस आरोप को ‘परले दर्ज की मूर्खता’ की मिसाल बताया है। कई विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि दोनों पाइपलाइनों में रूस की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैजप्रोम की 51 फीसदी की शेयर होल्डिंग है। नॉर्ड स्ट्रीम-2 के निर्माण पर 11 बिलियन डॉलर का खर्च आया। ऐसे में सवाल उठाया गया है कि रूस खुद अपना नुकसान क्यों करेगा? गैस सप्लाई तुरंत रोकने लिए वह ये कदम खुलेआम उठा सकता था।

रूसी विशेषज्ञों ने संदेह जताया है कि रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने और यूरोप पर उसका प्रभाव खत्म करने के मकसद से यूक्रेन ने तोड़फोड़ की गई हो सकती है। कुछ विश्लेषणों में फिनलैंड पर शक जताया गया है, जिसके हाल में रूस से संबंध बहुत बिगड़ गए हैं। रूस ने फिनलैंड को बिजली की सप्लाई रोक दी थी, जबकि फिनलैंड ने रूस से कोयले और कच्चे तेल के आयात पर खुद रोक लगा दी थी।

लेकिन सबसे सनसनीखेज चर्चा यह है कि ये काम अमेरिका ने किया। ऐसा संकेत देने वालों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उधर अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज ने भी यह शक जताया है। उसके मशहूर एंकर टकर कार्लसन ने जिक्र किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम-2 को सक्रिय नहीं रहने देगा। जानकारों के मुताबिक इस बारे में कोई ठोस निष्कर्ष निकालना मुश्किल है। लेकिन इससे यूरोप के ऊर्जा संकट ने बेहद गंभीर रूप ले लिया है, यह बात सबके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed