फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missiles hit Ukrainian army training ground, killing at least 3 soldiers

Russia-Ukraine: यूक्रेनी सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड पर रूस ने किया मिसाइल हमला, तीन सैनिकों की मौत

Wed, 30 Jul 2025 03:45 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 03:45 PM IST
सार

रूस की मिसाइल ने यूक्रेन की एक सैन्य प्रशिक्षण स्थल को निशाना बनाया। जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन सेना भारी मानव संसाधन की कमी से जूझ रही है। 

विज्ञापन
Russian missiles hit Ukrainian army training ground, killing at least 3 soldiers
रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। रूस  की सेना यूक्रेन की सरकारी इमारतों को निशाना बना रही है। हालिया हमले में रूस ने यूक्रेन की सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड को निशाना बनाया है। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हुई है। जबकि 18 जवान घायल हुए हैं।  

विज्ञापन


रूस ने 200 यूक्रेनी सैनिकों के मारने का दावा किया
वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में लगभग 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि चेर्निहीव क्षेत्र में होन्चारिवस्के के पास यूक्रेन के 169वें प्रशिक्षण केंद्र पर दो एस्कंदर मिसाइलों से हमला किया था। जिसमें यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


नागरिक ठिकानों पर हमले तेज

रूस ने यूक्रेनी नागरिक ठिकानों पर भी हवाई हमले किए है। यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को बताया कि उसने रात भर में हमलावर 78 ड्रोन दागे। हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के प्रयास में मंगलवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति प्रयासों में प्रगति के लिए आठ अगस्त तक का समय दे रहे हैं। समय सीमा तक यह नहीं रुका तो अमेरिका दंडात्मक प्रतिबंध और कर लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर पिछले पांच महीनों में यह चौथा घातक हमला है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले के तीन हमलों में कम से कम 46 सैनिक मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे।


ये भी पढ़ें: Earthquake in Russia: रूस में भूकंप से कांपी धरती, 30 बार महसूस किए गए झटके, सुनामी की आशंका ने बढ़ाई चिंता

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कहना है कि इस वर्ष रूसी हमलों में हताहत हुए नागरिकों की संख्या में वृद्धि हुई है, 2025 के पहले छह महीनों के भीतर 6,754 नागरिक मारे गए या घायल हुए और ये 2024 की इसी अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत तक अधिक है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा पड़ोसी यूक्रेन पर हमला शुरू किया और इसके बाद से 716 बच्चों सहित कम से कम 13,580 यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed