फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missile hits buildings in Ukraine city Kryvyi Rih World News in Hindi

World News: यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में तीन की मौत; ब्राजील में बंदूकधारी ने बस में लोगों को बंधक बनाया

Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
सार

रूसी मिसाइलें दो रिहायशी इमारतों पर गिरीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 36 घायल हुए हैं। वहीं, ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में एक बंदूकधारी ने बस में सावर 18 लोगों को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
Russian missile hits buildings in Ukraine city Kryvyi Rih World News in Hindi
अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

रूस की सेना ने मंगलवार को मध्य यूक्रेन के शहर क्रीवी रिह (Kryvyi Rih) में मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी मिसाइलें दो रिहायशी इमारतों पर गिरीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 36 घायल हुए हैं। घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं। क्रिवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के गृह शहर है। मिसाइल हमले के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि दो इमारतें मिसाइल की जद में आई हैं, जिसमें एक पांच मंजिला और एक नौ मंजिला है। हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

यूक्रेन को 300 मिलियन डॉलर के हथियार उपलब्ध कराएगा अमेरिका
अमेरिका ने रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन को हथियारों की नई खेप उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन यूक्रेन को 300 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त हथियार उपलब्ध कराएगा। हालांकि, पेंटागन अपने शस्त्रागार को फिर से भरने के लिए फंड की कमी का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील: बंदूकधारी ने बस को किया हाईजैक, दो यात्रियों को मारी गोली
ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में एक बंदूकधारी ने बस को हाईजैक कर लिया है। इस घटना में दो यात्रियों को गोली लगी है। ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रियो डी जनेरियो शहर के मुख्य बस अड्डे पर एक बंदूकधारी ने पहले दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया और बस में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और स्पेशल फोर्स के एजेंट बंदूकधारी से बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार 18 लोगों को बंधक बनाया गया है। 

विज्ञापन

नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने और राजतंत्र वापसी के लिए प्रदर्शन
नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग को लेकर हजारों लोग मंगलवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने देश में राजतंत्र वापस लाकर नेपाल काे फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सत्तारूढ़ वामपंथी दलों के भ्रष्टाचार, सत्ता लोलुपता व चीनपरस्ती से परेशान हैं। वे हिंदू राष्ट्र, शांति व समृिद्ध चाहते हैं। लोग नारे लगा रहे थे, हमारे राजा वापस आओ, हमारा प्यार देश बचाओ।

प्रचंड 15 महीने में तीसरी बार करेंगे विश्वास मत का सामना
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ बुधवार को विश्वास मत हासिल करेंगे। दिसंबर, 2022 में पद संभालने के बाद से बुधवार को 69 वर्षीय प्रचंड तीसरी बार विश्वास मत का सामना करेंगे। जनमत पार्टी (जपा) ने प्रचंड को समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। उन्हें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल), माओवादी सेंटर, जनता समाज पार्टी, एकीकृत समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। 

रफा पर इस्राइली हमलों में 67 फलस्तीनियों की मौत
इस्राइल ने रमजान के दौरान गाजा में हमास के आतंकियों पर हमले रोकने की मांग को खारिज कर दिया है। मंगलवार को रफा पर इस्राइली हमलों में 67 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका, कतर व मिस्र ने इस्राइल से रमजान में हमले रोकने की अपील की थी। हमास के अनुसार गाजा पर इस्राइली कार्रवाई में अब तक 31,112 फलस्तीनी मारे गए हैं।  वहां के 80 फीसदी लोग बेघर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed