फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Foreign Minister Sergey Lavrov met PM Narendra Modi during his official visit and said India can play mediator role between Moscow and Kyiv to end war with Ukraine

अहम मुलाकात: पीएम मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री लावरोव, बोले- भारत कर सकता है यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
सार

दो दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले एक प्रेस वार्ता में उन्होंने रूस-यूक्रेन विवाद को समाप्त करने के लिए भारत की भूमिका की संभावना पर भी बात की।

विज्ञापन
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov met PM Narendra Modi during his official visit and said India can play mediator role between Moscow and Kyiv to end war with Ukraine
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter/mfa_russia

विस्तार

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान यूक्रेन में पीएम ने रूस से जल्द से जल्द हिंसा खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने संघर्ष को सुलझाने के लिए शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए भारत की रजामंदी व्यक्त की।

विज्ञापन


पीएमओ के एक बयान के मुताबिक, दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री ने मोदी को यूक्रेन की स्थिति समेत मॉस्को की कीव के साथ जारी शांति वार्ता के बारे में जानकारी दी। इससे पहले वह अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से भी मिले थे।
विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री ने पिछले साल दिसंबर में आयोजित भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए निर्णयों की प्रगति के बारे में भी पीएम मोदी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मॉस्को और कीव के बीच मध्यस्थता कर सकता है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच अभी तक हुईं वार्ताएं युद्ध समाप्त करने के लिए समाधान तक पहुंचने में असफल रही हैं। बता दें कि भारत आने से पहले सर्गेई लावरोव चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए थे।

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद के समाधान के लिए भारत के मध्यस्थता करने की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है। लावरोव ने कहा, 'अगर भारत ऐसी भूमिका निभाना चाहता है जो समस्या को हल कर सके... अगर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों की ओर भारत की स्थिति न्यायपूर्ण और उचित समझ वाली है, तो यह ऐसे मामलों में सहयोग कर सकता है।'




लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की और भारत पर अमेरिका के दबाव, बिजली की बढ़ती कीमतें और रूस पर प्रतिबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी दबाव के असर को लेकर उन्होंने कहा कि यह भागीदारी को प्रभावित नहीं करता है। हमारी भागीदारी अप्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed