फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian drone, cruise missile, bomb attacks kill at least 6 in Ukraine, News Updates

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर रातभर जमकर किया हमला; ड्रोन, मिसाइल और बम हमलों में छह लोगों की मौत

Sat, 12 Jul 2025 09:12 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 12 Jul 2025 09:12 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चला आ रहा युद्ध खत्म होने की जगह हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में रूस की तरफ से बीती रात यूक्रेन पर जोरदार हमले किए गए, जिसमें ड्रोन, मिसाइल और बमों से हमले में छह लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Russian drone, cruise missile, bomb attacks kill at least 6 in Ukraine, News Updates
यूक्रेन का रूस में ड्रोन हमला - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रूस ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह यूक्रेन पर भारी हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। रूस की तरफ से ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बमों के जरिए हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब युद्ध को खत्म करने की उम्मीदें पहले से ही कमजोर होती जा रही हैं।
विज्ञापन


कहां कितना हमला, कितने हताहत?
जानकारी के मुताबिक, बुकोवीना (चेरनिवत्सी क्षेत्र) में रूस ने चार ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। वहीं स्थानीय गवर्नर के अनुसार, यह मौतें ड्रोन के गिरते टुकड़ों से हुईं। ल्वीव क्षेत्र (पश्चिमी यूक्रेन) में ड्रोन हमले में 12 लोग घायल हुए। यह इलाका पोलैंड की सीमा के पास है और विदेशों से सैन्य सहायता आने का अहम रास्ता है। जबकि खारकीव (उत्तर-पूर्वी यूक्रेन) पर आठ ड्रोन और दो मिसाइलें दागी गईं। जिसमें तीन लोग घायल हुए। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने इसकी पुष्टि की। वहीं ड्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में शनिवार सुबह मिसाइल हमले में दो लोगों की जान गई। ये जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर सेरहीई लिसाक ने दी। सूमी क्षेत्र में रूसी गाइडेड बम से दो और लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump Tariff: ट्रंप ने ईयू और मेक्सिको को दिया बड़ा झटका, 30% टैरिफ लगाने की घोषणा की; 1 अगस्त से होगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी संख्या में हमला हुआ?
यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 597 ड्रोन और डिकॉय ड्रोन 26 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनमें से 319 ड्रोन और 25 मिसाइलें यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने मार गिराईं, जबकि 258 डिकॉय ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जामिंग से बेअसर हो गए।


रूस की तरफ से क्या हुआ?
वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने शनिवार रात यूक्रेन की तरफ से भेजे गए 33 ड्रोन मार गिराए। उधर यूक्रेन पर हुए इन हमलों के चलते पोलैंड की वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान सीमा के पास भेजे, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें - Pakistan: 'राष्ट्रपति बने रहेंगे जरदारी, मुनीर ने कभी नहीं जताई इस पद की इच्छा', शहबाज ने अटकलों को किया खारिज

यूक्रेन पर दबाव बनाने की कोशिश में रूस
बता दें कि, रूस ने हाल के हफ्तों में अपने लंबी दूरी के हवाई हमलों को काफी तेज कर दिया है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं जब रूस युद्ध के 1000 किलोमीटर लंबे मोर्चे पर कई जगहों पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनी सेना पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed