फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian court sentenced US basketball star Brittney Griner to 9 years

Brittney Griner: अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी को रूस में नौ साल की जेल, बाइडन बोले- यह अस्वीकार है

Fri, 05 Aug 2022 04:34 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Aug 2022 04:34 AM IST
सार

रूस और अमेरिका के बीच फिर से तनातनी बढ़ सकती है। रूस की एक अदालत ने दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को ड्रग तस्करी के आरोप में जुर्माने के साथ नौ साल जेल की सजा सुनाई है। ब्रिटनी को बीते फरवरी महीने में मॉस्को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Russian court sentenced US basketball star Brittney Griner to 9 years
अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक रूसी अदालत (Russia Court) ने गुरुवार को अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर (Brittney Griner) को ड्रग तस्करी (Drug Trafficking) के आरोप में नौ साल जेल की सजा सुनाई है। जब 31 वर्षीय ग्रिनर को हथकड़ी लगाकर अदालत कक्ष से बाहर ले जाया जा रहा था, तो उसे यह कहते हुए सुना गया, "मैं अपने परिवार से प्यार करती हूं।" ग्रिनर के वकील मारिया ब्लागोवोलिना ने कहा कि उनका मुवक्किल "बहुत परेशान और बहुत तनावग्रस्त" थीं। "वह मुश्किल से बात कर सकती है। यह उनके लिए मुश्किल समय है। जब हमने मंगलवार को ब्रिटनी को देखा, तो हमने उससे कहा था कि 'गुरुवार को मिलते हैं'। इसपर उन्होंने कहा, 'प्रलय के दिन मिलते हैं', तो ऐसा लगता है कि वह सही थीं।"

विज्ञापन


करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
रूसी कोर्ट के मुताबिक, अदालत ने आरोपी को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखने का दोषी पाया है। रूसी जज अन्ना सोतनिकोवा ने मॉस्को के खिमकी शहर में 31 वर्षीय ग्रिनर को नौ साल जेल की सजा सुनाते हुए उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सजा को एकतरफा और अस्वीकार बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, "रूस या कोई भी देश जो गलत तरीके से किसी को हिरासत में लेता है, वह देश विदेश यात्रा करने, काम करने और विदेश में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा के लिए खतरे का प्रतिनिधित्व करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की कोर्ट के इस फैसले के फौरन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर नाराजगी जताई है। अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने गलत तरीके से ब्रिटनी को हिरासत में लिया है। मैं रूस से उनको तुरंत रिहा करने की अपील करता हूं ताकि वो अपने परिवार और साथियों के साथ रह सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ग्रिनर को वापस लाने की हर संभव प्रयास करेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रिटनी ग्रिनर वास्तव में सलाखों के पीछे कितना समय बिताएंगी, क्योंकि अमेरिका और रूस एक संभावित कैदी की अदला-बदली पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं।

अमेरिकी मीडिया में रिपोर्टों से पता चलता है कि अमेरिका में कैद रूसी हथियार तस्कर विक्टर बाउट- जिसे मर्चेंट ऑफ डेथ के रूप में जाना जाता है, को सौदे के हिस्से के रूप में वाशिंगटन द्वारा रूसी अधिकारियों को स्थानांतरित किया जा सकता है।

बता दें कि ब्रिटनी को बीते फरवरी में मॉस्को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। यहां कथित तौर पर उनके सामान में मारिजुआना तेल मिला था। फीनिक्स मरकरी टीम की स्टार और दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की हिस्सा रही ब्रिटनी के मामले की सुनवाई पिछले हफ्ते शुरू हुई थी। उन्होंने ड्रग रखने और तस्करी के आरोप में दोष स्वीकार कर लिया है।


ब्रिटनी की गिरफ्तारी रूस के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही हुई थी। ब्रिटनी ड्रग आरोपों की सुनवाई के लिए गुरुवार को रूस की अदालत पहुंची, इसी दौरान रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेतावनी दी कि अमेरिका इस मामले से निपटने के लिए जिस तरह रूस की आलोचना कर रहा है, इससे ब्रिटनी की रिहाई की संभावना में मदद नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed