फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Army targeted Kyiv and Kharkiv with Kinzhal missiles several killed ukraine war news updates

Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के दो शहरों पर 100 मिसाइलों से किया हमला, पांच की मौत, 130 लोग घायल

Wed, 03 Jan 2024 03:26 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 03 Jan 2024 03:26 AM IST
सार

यूक्रेन के सेना प्रमुख ने दावा किया कि यूक्रेनी वायु सेना ने लगभग 100 में से 10 रूसी किंझल मिसाइलों को मार गिराया, ये ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक गति से उड़ सकती हैं। लेकिन अन्य मिसाइलें कीव और पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रांतीय राजधानी खार्किव में गिरीं।

विज्ञापन
Russian Army targeted Kyiv and Kharkiv with Kinzhal missiles several killed ukraine war news updates
Russia-Ukraine war - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूसी सेना ने मंगलवार को यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। कीव में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन रूसी सेना ने फिर से यूक्रेन के शहरी क्षेत्रों पर बमबारी तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के ताजा मिसाइल हमले में कीव में कई इमरात में क्षतिग्रस्त हुई हैं। मिसाइल की जद में आई एक नौ मंजिला इमारत में दो लोग मारे गए हैं। जबकि 100 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रय में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


यूक्रेन के सेना प्रमुख ने दावा किया कि यूक्रेनी वायु सेना ने लगभग 100 में से 10 रूसी किंझल मिसाइलों को मार गिराया, ये ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक गति से उड़ सकती हैं। लेकिन अन्य मिसाइलें कीव और पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रांतीय राजधानी खार्किव में गिरीं। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि कीव और उसके आसपास के क्षेत्र में चार लोगों की मौत हुई है और लगभग 70 घायल हो गए, जबकि खार्किव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 60 घायल हुए हैं। यूक्रेन वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से मंगलवार को किए गए हमले में एक साथ सबसे अधिक मिसाइलें दागी गईं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed