फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian analysts says that Russia was prepared for sanctions on swift system

स्विफ्ट सिस्टम से निष्कासन: इस मार से बचने की क्या है रूस की तैयारी?

Mon, 28 Feb 2022 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Feb 2022 07:21 PM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक रूस हो सकता है चीन के सिप्स (क्रॉस-बॉर्डर इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम) का भी इस्तेमाल करे। चीन ने सिप्स को स्विफ्ट के विकल्प के तौर पर बनाया है। लेकिन अभी इसका इस्तेमाल बहुत कम होता है। अब संभावना जताई जा रही है कि चीन के साथ-साथ रूस और अमेरिकी प्रतिबंधों के शिकार अन्य देश इसे अधिक प्रचलन में लाने की कोशिश कर सकते हैं...

विज्ञापन
Russian analysts says that Russia was prepared for sanctions on swift system
स्विफ्ट सिस्टम - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय भुगतान के सिस्टम- सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्यूनिकेशन (स्विफ्ट) निकालने जाने का रूस की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इस बात से रूस की सरकार भी वाकिफ है। लेकिन रूसी विश्लेषकों का कहना है कि रूस इसके लिए पहले से तैयार था। इसलिए उसने इस निष्कासन की चोट को सीमित रखने के उपाय कर रखे हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने कई रूसी बैंकों को स्विफ्ट सिस्टम से बाहर करने का फैसला किया है। इसे देखते हुए रूस के सेंट्रल बैंक- बैंक ऑफ रशिया- ने घरेलू बैंकों को पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सेंट्रल बैंक ने कहा है कि उसके इस उपाय से देश में वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। बैंक ऑफ रशिया ने इस मकसद से सोमवार को रेपो (री-परचेज समझौते) नीलामी शुरू की। उसने कहा कि इस दौरान बैंक जितनी नकदी के लिए अर्जी देंगे, उतनी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

ब्याज दर में भारी वृद्धि

इसी बीच सोमवार को बैंक ऑफ रशिया ने देश में ब्याज दर में भारी वृद्धि कर दी। अब रूस में ब्याज दर 20 फीसदी होगी। इसका मकसद रूसी नागरिकों को अपना धन बैंकों में जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। बैंक ने यह भी एलान किया कि अब विदेशी मुद्रा में प्राप्त होने वाली अपनी आमदनी के 80 फीसदी हिस्से का विनिमय रूसी नागरिकों को करना होगा। यानी 80 फीसदी विदेशी मुद्रा जमा करा कर उन्हें उसके बदले उन्हें रुबल (रूसी मुद्रा) लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ रशिया ने कुछ वर्ष पहले स्विफ्ट जैसा अपना सिस्टम तैयार किया था। इसका नाम फाइनेंशियल मैसेज ट्रांसफर सिस्टम है (एसपीएफएस) है। अब रूस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के लिए इस सिस्टम का उपयोग करने का फैसला किया है। रूसी संसद ड्यूमा की वित्तीय बाजार समिति के प्रमुख अनातोली अक्साकोव ने कहा है कि एसपीएफएस एक वैकल्पिक सिस्टम है, जिसके जरिए अंतरराष्ट्रीय लेन-देन भी किया जा सकेगा। कुछ रूसी विशेषज्ञों ने दावा किया है कि स्विफ्ट से रूस का निष्कासन उसके लिए अच्छी खबर है। इससे रूस एसपीएफएस को अंतरराष्ट्रीय सिस्टम बनाने और रुबल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनाने की कोशिश में अपनी ताकत झोंकने को प्रेरित होगा।

चीन से बनाया स्विफ्ट का विकल्प

विशेषज्ञों के मुताबिक रूस, चीन के सिप्स (क्रॉस-बॉर्डर इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम) का भी इस्तेमाल कर सकता है। चीन ने सिप्स को स्विफ्ट के विकल्प के तौर पर बनाया है। लेकिन अभी इसका इस्तेमाल बहुत कम होता है। अब संभावना जताई जा रही है कि चीन के साथ-साथ रूस और अमेरिकी प्रतिबंधों के शिकार अन्य देश इसे अधिक प्रचलन में लाने की कोशिश कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय कारोबार के जानकारों ने कहा है कि रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंध दोधारी तलवार हैं। इससे रूस को जरूर नुकसान होगा, लेकिन इसका खराब असर यूरोपीय देशों पर भी पड़ेगा।



यूरोपियन सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी की प्रमुख होसुक ली-माकियामा ने ब्रिटिश अखबार द गार्जियन से कहा कि रूस ने खुद को रूस से जोड़ रखा है, जबकि रूस ने अपने को यूरोप से अलग रखने की कोशिश की है। यूरोपियन यूनियन की कंपनियों ने रूसी संपत्तियों में 300 बिलियन डॉलर का निवेश कर रखा है। रूस इस धन को जब्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed