फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia wreaks havoc in Ukraine many killing in overnight bombing devastating residential areas

Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में फिर मचाया कहर, रातभर हुई बमबारी में पांच की मौत; रिहायशी इलाकों में भीषण तबाही

Sun, 05 Oct 2025 04:14 PM IST
शुभम कुमार व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, कीव
व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 04:14 PM IST
सार

तीन साल से जारी संघर्ष के बीच रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे। पश्चिमी शहर लविव में ड्रोन-मिसाइल हमले में पांच लोग मरे, जिनमें 15 साल का बच्चा भी शामिल है। 

विज्ञापन
Russia wreaks havoc in Ukraine many killing in overnight bombing devastating residential areas
रूस-यूक्रेन जंग (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी संघर्ष में स्थिति और भयावह होती जा रही है। ध्यान देने वाली ये भी है कि अभी दूर-दूर तक इस संघर्ष के खत्म होने के आसार भी नहीं दिख रहे है। कारण है कि इन दिनों रूस का यूक्रेन पर हमला और तेज हो गया है। इस संघर्ष के ताजा अपडेट की बात करे तो शनिवार रात भर रूस ने यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन, मिसाइल और गाइडेड बमों से हमला किया, जिसमें कम से कम पांच आम नागरिक मारे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि रूस ने नौ अलग-अलग इलाकों में 50 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और करीब 500 ड्रोन दागे।

विज्ञापन

मृतकों में एक बच्चा भी शामिल
पश्चिमी शहर लविव में हुए एक संयुक्त ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच लोग की मौत हुई, जिनमें एक 15 साल का बच्चा भी शामिल है। इस हमले से दो इलाकों में बिजली गुलहो गई और सार्वजनिक यातायात भी कुछ घंटों के लिए बंद रहा। लविव के मेयर आंद्रिय सादोवी ने बताया कि शहर के बाहर एक व्यावसायिक परिसर में आग लगी, जो किसी सैन्य गतिविधि से जुड़ा नहीं था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध?: ट्रंप के योजना के तहत इस्राइली सेना ने भी तेज की तैयारी; बंधकों की रिहाई पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन


और कहा-कहा हुआ हमला?
इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में भी एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए। यहां ड्रोन और गाइडेड बमों से हमला किया गया, जिससे कई आवासीय भवन नष्ट हो गए और करीब 73,000 घरों में बिजली चली गई।

इसके साथ ही पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के स्लोवियान्स्क में भी एक अपार्टमेंट पर हमला हुआ, जिसमें छह लोग घायल हुए। वहां कई घरों, दुकानों और कारों को नुकसान पहुंचा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को और अधिक वायु रक्षा प्रदान करने की अपील की ताकि इस हवाई आतंक को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:- नहीं थम रहे यूक्रेन पर रूसी हमले: ट्रेन पर भीषण बमबारी, 30 घायल; बिजली नेटवर्क पर हमले से 50000 घर अंधेरे में

यूक्रेन ने भी लंबी दूरी से हमले किए
रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी रूस के कई ठिकानों पर लंबी दूरी से हमले किए हैं, खासकर रूस के तेल उद्योग को निशाना बनाकर, जिससे वहां ईंधन की कमी बनी हुई है। रूस ने सर्दियों से पहले यूक्रेन की बिजली आपूर्ति और रेलवे नेटवर्क पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे नागरिकों को गर्मी, बिजली और पानी की समस्या हो रही है। शॉस्तका शहर में हुए हालिया हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए। इससे साफ है कि युद्ध जारी है और आम लोगों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed