फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia working on simplified visa regime with six nations including India

Russia: भारत सहित छह देशों के साथ वीजा व्यवस्था आसान करने पर काम कर रहा रूस, उप विदेश मंत्री ने कही ये बात

Mon, 06 Mar 2023 05:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 05:28 PM IST
सार

इवानोव ने कहा, हम भारत के अलावा अंगोला, वियतनाम, इंडोनेशिया, सीरिया और फिलीपींस के साथ अंतर-सरकारी समझौतों पर भी काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ उनके साथ वीजा व्यवस्था का सरलीकरण करना है। 

विज्ञापन
Russia working on simplified visa regime with six nations including India
रूस और भारत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस भारत समेत छह देशों के साथ वीजा प्रणाली को आसान करने के लिए समझौते की तैयारी कर रहा है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने उप विदेश मंत्री येवगेनी इवानोव के हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इवानोव ने कहा, हम भारत के अलावा अंगोला, वियतनाम, इंडोनेशिया, सीरिया और फिलीपींस के साथ अंतर-सरकारी समझौतों पर भी काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ उनके साथ वीजा व्यवस्था का सरलीकरण करना है। 
विज्ञापन


इससे पहले इवानोव ने कहा था कि रूस बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, बहामास, बारबाडोस, हैती, जाम्बिया, कुवैत, मलेशिया, मैक्सिको, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत 11 देशों के साथ वीजा मुक्त यात्रा के लिए समझौतों पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


US: रूस और यूक्रेन संकट में भारत ने निभाई अहम भूमिका, Russia से भारत के तेल खरीदने पर बोला अमेरिका

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बीते सप्ताह जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था। बैठक में लावरोव ने जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत की सराहना की 


उन्होंने भारत को वैश्विक एजेंडे के प्रमुख मामलों पर अत्यधिक जिम्मेदार और एक महाशक्ति के योग्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की। 

रूस की समाचार एजेंसी तास ने सोमवार को उप विदेश मंत्री येवगेनी इवानोव के हवाले से बताया कि रूस भारत सहित छह देशों के साथ वीजा व्यवस्था को आसान करने पर समझौते की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed