फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Vladimir Putin: Praised India, Increasing role in world, appreciated PM Narendra Modis leadership

Vladimir Putin : पुतिन बोले- भविष्य भारत का है.. दुनिया में बढ़ रही भूमिका, पीएम मोदी के नेतृत्व को भी सराहा

Fri, 28 Oct 2022 02:01 AM IST
योगेश साहू एएनआई, मॉस्को।
एएनआई, मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 28 Oct 2022 02:01 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को करीबी सहयोगी बताया। उन्होंने भारत के साथ अपने देश के वर्षों पुराने संबंधों के भविष्य में भी इसी तरह बने रहने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं।

विज्ञापन
Russia Vladimir Putin: Praised India, Increasing role in world, appreciated PM Narendra Modis leadership
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में 'मेक इन इंडिया' जैसे कई काम हुए हैं। यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है।

विज्ञापन


मास्को में आयोजित वार्षिक वल्दाई चर्चा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं। उनका 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है।
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। 'मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम (मात्रा) 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।




वल्दाई चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। वह भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद भी कि शांति बनाए रखने के लिए चाहे कुछ करना हो या कोई सीमा तय करनी हो। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भारत का एक महान भविष्य और वैश्विक मामलों में बढ़ती भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed