फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia victory day parade vladimir putin speech target ukraine west said country first

Russia: 'पश्चिम का गुलाम बना यूक्रेन', विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- युद्ध का नतीजा ही रूस का भाग्य तय करेगा

Tue, 09 May 2023 02:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 May 2023 02:10 PM IST
सार

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है। पुतिन ने यूक्रेन की तुलना नाजियों से की और कहा कि 'रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है, लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है।'

विज्ञापन
russia victory day parade vladimir putin speech target ukraine west said country first
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि सभ्यता बदलाव के कगार पर है। रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है और हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पुतिन ने कहा कि हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


यूक्रेन पर साधा निशाना
पुतिन ने विक्ट्री डे परेड के दौरान अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। सर्वोच्चता की कोई भी विचारधारा हमें स्वीकार नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की तुलना नाजियों से की और कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध  छेड़ा गया है। पुतिन पहले भी यूक्रेन और नाजियों की तुलना कर चुके हैं। पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगा। 
विज्ञापन


जानिए क्या है विक्ट्री डे परेड का इतिहास
बता दें कि रूस में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन होता है। इस परेड के जरिए रूस दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराता है और परेड में आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है। बता दें कि 9 मई 1945 के दिन ही सोवियत सेना ने नाजी जर्मनी को दूसरे विश्वयुद्ध में हरा दिया था। जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद यूरोप में युद्ध का अंत हो गया था। इसी ऐतिहासिक जीत की याद में रूस विक्ट्री डे परेड निकालता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों को बताया हीरो
विक्ट्री डे परेड में रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर का भी प्रदर्शन किया। पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि जो सैनिक यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे हैं, उन्हें उन पर गर्व है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन करार दिया। पुतिन ने कहा कि रूस का भविष्य इन्हीं सैनिकों पर निर्भर है। पुतिन ने सभी लोगों से एकजुट होकर अपने इन नायकों का समर्थन करने की अपील की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed