फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War updates Ukrainian President Volodymyr Zelensky visits front-line city of Bakhmut

Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संघर्ष का केंद्र बने बखमुत शहर का किया दौरा, सैनिकों का हौसला बढ़ाया

Tue, 20 Dec 2022 09:42 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 20 Dec 2022 09:42 PM IST
सार

Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 10 महीने से युद्ध जारी है। लेकिन रूस अपनी सीमा से लगे यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के दोनेत्स्क प्रांत पर अब तक कब्जा नहीं कर सका है। यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के लक्ष्य को विफल कर दिया है। अब भी बखमुत यूक्रेन के कब्जे में है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War updates Ukrainian President Volodymyr Zelensky visits front-line city of Bakhmut
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बखमुत शहर का दौरा किया। यह शहर यूक्रेन और रूस की सेना के बीच संघर्ष का स्थल रहा है। रूसी सेना ने बीते दिनों पूर्वी यूक्रेन के इस सीमावर्ती शहर में ताबड़तोड़ हमले किए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि जेलेंस्की ने बखमुत में मोर्चे पर तैनात सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और यूक्रेनी सैनिकों को पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


बखमुत का दौरा करने के बाद जेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि उन्हें अपने सैनिकों पर गर्व है। उनकी बहादुरी साबित करती है कि हम सहन कर लेंगे, लेकिन जो हमारा है उसे नहीं छोड़ेंगे। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन को आप (सैनिकों) पर गर्व है। दुश्मन के हमलों को नाकाम करने के लिए दिखाए गए साहस के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के लड़ाके बखमुत में हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले, जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी सेना के हमले में बखमुत शहर खंडहर में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा था कि रूस के हमले में डोनबास के एक और शहर बखमुत तबाह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का दोनेत्स्क कब्जा करने का लक्ष्य अधूरा
रूस और यूक्रेन के बीच करीब 10 महीने से युद्ध जारी है। लेकिन रूस अपनी सीमा से लगे डोनबास क्षेत्र के दोनेत्स्क प्रांत पर अब तक कब्जा नहीं कर सका है। यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के लक्ष्य को विफल कर दिया है। अब भी बखमुत यूक्रेन के कब्जे में है। अगर रूस बखमुत पर कब्जा कर लेता है तो रूसी सेना के लिए क्रामतोरस्क और स्लोवियांस्क की ओर बढ़ना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed