{"_id":"6461edac13ede1a1d20d6184","slug":"russia-ukraine-war-top-chinese-official-li-hui-starts-europe-peace-tour-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच शांति कराने की जिम्मेदारी इस अधिकारी पर, जानिए क्या है चीन का प्लान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच शांति कराने की जिम्मेदारी इस अधिकारी पर, जानिए क्या है चीन का प्लान
Mon, 15 May 2023 02:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 15 May 2023 02:00 PM IST
सार
ली हुई अपने दौरे के तहत पौलैंड, फ्रांस, जर्मनी का दौरा करेंगे और विभिन्न पक्षों को यूक्रेन संकट का समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
चीन के अधिकारी ली हुई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए चीन ने कोशिशें तेज कर दी हैं। चीन ने इसकी जिम्मेदारी एक शीर्ष अधिकारी को दी है। ये अधिकारी हैं ली हुई। ली हुई यूक्रेन में शांति के लिए यूरोप का दौरा करेंगे। ली हुई के दौरे की शुरुआत यूक्रेन और रूस के दौरे से होगी।
विज्ञापन
यूरोप के इन देशों का दौरा करेंगे चीनी अधिकारी
चीन के विदेश मंत्रालय ने बीते हफ्ते ली हुई को देश का विशेष प्रतिनिधि घोषित किया है। ली हुई यूरेशियन मामलों के जानकार हैं और रूस में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं। यही वजह है कि रूस यूक्रेन के बीच शांति की जिम्मेदारी चीन ने ली हुई को सौंपी है। ली हुई अपने दौरे के तहत पौलैंड, फ्रांस, जर्मनी का दौरा करेंगे और विभिन्न पक्षों को यूक्रेन संकट का समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
चीन ने की थी रूस-यूक्रेन के बीच शांति की कोशिश
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीते महीने ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी रूस यूक्रेन के बीच शांति को लेकर चर्चा हुई थी। रूस यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। बीते दिनों चीन ने दोनों देशों के बीच शांति कराने की पहल की थी। जिस पर अब चीन ने अमल शुरू कर दिया है। हालांकि चीन ने अभी तक यूक्रेन में रूस के अतिक्रमण की आलोचना नहीं की है।
विज्ञापन
शी जिनपिंग ने बीते मार्च में ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी।