फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war see where has the attack taken place and what parts of ukraine russian forces have occupied so far, russian forces have taken control chernobyl nuclear plant including antonov international airport of ukriane

Russia Ukraine War: रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन के किन हिस्सों पर कब्जा किया है? अब तक कहां-कहां हो चुका हमला

Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
सार

रूस के हमले से घबराकर यूक्रेन के नागरिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। करीब 30 लाख की आबादी वाले कीव में गुरुवार को लंबा जाम लग गया था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में एक राष्ट्र द्वारा दूसरे के खिलाफ यह सबसे बड़ा हमला है।

विज्ञापन
russia ukraine war see where has the attack taken place and what parts of ukraine russian forces have occupied so far, russian forces have taken control chernobyl nuclear plant including antonov international airport of ukriane
अब तक यूक्रेन के इन हिस्सों पर रूस ने किया कब्जा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां तबाही का मंजर पसरा हुआ है। दोनों के बीच भीषण जंग और भारी गोलीबारी जारी है। कई जगह दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने है। माना जा रहा है कि रूस जल्दी ही कीव पर कब्जा कर सकता है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


इसी बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने रूस का मिलिट्री प्लेन मार गिराया।  यूक्रेनी सेना का कहना है कि पश्चिमी कीव में एक रूसी टैंक को भी नष्ट कर दिया है। यूक्रेन की सैन्य कानून प्रवर्तन सेवा ने कहा कि देश की सेना ने कीव के बेरेस्टिस्का जिले में कब्जा करने वालों के कई उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा भागूंगा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर नियंत्रण के लिए लड़ाई शुरू हो गई है, शनिवार तड़के शहर में रूसी सैनिकों के आगे बढ़ने पर विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनाई दी। यूक्रेन पर रूस का हमला गुरुवार से शुरू हुआ और शुक्रवार तक पूरे यूक्रेन में आतंक का माहौल हो गया क्योंकि रूसी सेना ने जमीन, समुद्र और हवा से तीनों तरफ से उस पर हमला किया।

इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के ऑफर को ठुकराते हुए साफ शब्दों में कहा कि ‘मैं किसी भी हाल में भागूंगा नहीं, मुझे गोला बारूद चाहिए।’  अमेरिका ने राष्ट्रपति को यह ऑफर दिया था कि वे चाहेें तो देश छोड़ सकते हैं।

russia ukraine war see where has the attack taken place and what parts of ukraine russian forces have occupied so far, russian forces have taken control chernobyl nuclear plant including antonov international airport of ukriane
चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट - फोटो : Social Media
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है देश का कितना हिस्सा यूक्रेनी नियंत्रण में है और रूस ने कितना कब्जा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से  एक नजर में देखते हैं कि रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन के किन हिस्सों पर कब्जा किया है? 

राजधानी कीव के बाहर उत्तरी यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण 

यूक्रेन का दावा रूस ने उत्तर-पूर्वी शहर कोनोतोप पर कब्जा किया

क्रीमिया प्रायद्वीप के उत्तर में खेरसॉन शहर में भी पहुंची रूसी सेना 
 
रूस के कीव के सैन्य एयरबेस को अपने कब्जे में करने का दावा किया

यूक्रेन के दुश्मन ने सुमुद्री रास्ते से घुसकर स्नेक द्वीप को भी हथिया लिया

कीव से 108 किलोमीटर दूर चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट भी रूस के काबू में  

राजधानी से 15 मिनट की दूरी पर स्थित एंतोनोव इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस का नियंत्रण 

russia ukraine war see where has the attack taken place and what parts of ukraine russian forces have occupied so far, russian forces have taken control chernobyl nuclear plant including antonov international airport of ukriane
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : रायटर्स
रूस अब तक कहां-कहां हमला कर चुका है?
ओडेसा शहर में धमाके सुनाई दिए। रूसी पैराट्रूप उतरे। वहीं ल्वीव शहर पर भी मिसाइलों से हमला किया।

यूक्रेन के सेना मुख्यालय पर मिसाइलें दागीं। कीव के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोरीस्पिल पर भी मिसाइल से हमला किया।

ब्लैक सी बंदरगाह के पास बने मिलिट्री बेस पर रूस ने मिसाइल अटैक किया। इसमें 18 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। 

रूस ने खारकीव की रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। रूस ने यहां की दो 5 मंजिला रिहायशी इमारत पर मिसाइल अटैक किया।  

रात में  मारियूपोल पर रूस ने मिसाइल से हमला किया। यहां के मेयर वादिन बाउचेनको ने तीन लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

इसके साथ ही यहां के एक एयरपोर्ट और गांव को भी निशाना बनाया गया।

russia ukraine war see where has the attack taken place and what parts of ukraine russian forces have occupied so far, russian forces have taken control chernobyl nuclear plant including antonov international airport of ukriane
यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों के बाद का मंजर - फोटो : @BNONews
मुख्य एयरपोर्ट रूस के निशाने पर
नई सेटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कीव का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोरीस्पिल फिलहाल सुरक्षित है लेकिन इसके रनवे को वाहनों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। कथित तौर पर ऐसा रूसी विमानों को हवाई अड्डे पर उतरने और उपयोग करने से रोकने के प्रयास लग रहा है। यह तस्वीरें प्लैनेट लैब्स पीबीसी ने जारी की हैं।

गुरुवार तड़के हुए रूसी सेना ने आक्रमण करके यूक्रेन में मिसाइल हमलों और लंबी दूरी की तोपखाने का उपयोग करके कई हवाई अड्डों और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। कीव का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उनके मुख्य लक्ष्यों में से एक था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि होस्तोमेल एयरपोर्ट पर कब्जा जमाने के लिए 200 हेलीकॉप्टर्स की मदद से सेना को सीधे वहां उतारा है।

यूक्रेन ने क्या बचाया?
रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के मेलितिपोल  शहर को कब्जा लिया था, जिसे शुक्रवार को यूक्रेन ने वापस छीन लिया।  कीव की उत्तर-पश्चिम सीमा पर यूक्रेन के सैनिकों ने रूस की कीव में घुसने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए 21वीं सदी में बने एक पुल समेत तीन पुलों को ढहा दिया।

करीब एक लाख लोगों ने देश छोड़ा
रूस के हमले से घबराकर यूक्रेन के नागरिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। करीब 30 लाख की आबादी वाले कीव में गुरुवार को लंबा जाम लग गया था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। इन लोगों ने पड़ोसी देश पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी और मल्डोवा जा चुके हैं। पोलैंड में रिफ्यूजी कैंप शुरू कर दिए गए हैं। वहीं करीब 50 लाख लोग हवाई हमलों से बचने के लिए सब वे स्टेशनों और बंकरों में छिपे हुए हैं। मीडिया में जो तस्वीरें आ रही हैं, वे इससे पहले 1945 के दूसरे विश्व युद्ध के दौरान देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed