फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Russia strategy to cut supplies Britain said Russian Force moving in west by encircling the army in east

रूस-यूक्रेन संघर्ष: आपूर्ति काटने की है रणनीति, रोमानिया पहुंचे चार लाख यूक्रेनी, ब्रिटेन ने कहा- फौज को पूर्व में घेरकर पश्चिम में बढ़ रहा रूस

Mon, 14 Mar 2022 05:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन/बुखारेस्ट।
एजेंसी, लंदन/बुखारेस्ट। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Mar 2022 05:57 AM IST
सार

युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक चार लाख यूक्रेनी नागरिक सीमा पार कर रोमानिया पहुंच चुके हैं। यहां की सीमा पुलिस के अनुसार बीते एक दिन में 16 हजार से अधिक लोग यहां आए। दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन पर चलाया जा रहा विशेष ऑपरेशन केवल सैन्य ठिकानों को खत्म करने के लिए है। नागरिकों पर कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia strategy to cut supplies Britain said Russian Force moving in west by encircling the army in east
रोमानिया के एक चर्च में यूक्रेन से शरणार्थी। - फोटो : Twitter@asheisele

विस्तार

ब्रिटेन ने रविवार को दावा किया कि यूक्रेन की सेना को पूर्व में घेरकर रूसी सेना पश्चिम की ओर बढ़ रही है। वहीं उसके फौजी उत्तर में खारकीव और दक्षिण में मैरियूपोल की ओर भी बढ़ रहे हैं। इससे न केवल यूक्रेन की सेना को आपूर्ति बाधित होगी, बल्कि उसका पीछे हटना भी संभव नहीं रहेगा। यहां के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस को यूक्रेन सेना से लड़ाई की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन


इस बीच, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक चार लाख यूक्रेनी नागरिक सीमा पार कर रोमानिया पहुंच चुके हैं। यहां की सीमा पुलिस के अनुसार बीते एक दिन में 16 हजार से अधिक लोग यहां आए। दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन पर चलाया जा रहा विशेष ऑपरेशन केवल सैन्य ठिकानों को खत्म करने के लिए है। नागरिकों पर कोई खतरा नहीं है। रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


अब तुर्की ने किया दावा...जेलेंस्की से मिलने को तैयार हो गए हैं पुतिन

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हो गए हैं। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने बताया कि पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसप तैयप अर्दोआन से छह मार्च को बातचीत यह बात कही है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • छह मार्च के बाद जेलेंस्की कई बार वार्ता का प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन पुतिन ने सहमति नहीं दी है। इस्राइल ने शनिवार को कहा था कि जेलेंस्की पुतिन से येरुशलम में मिलने के लिए तैयार हैं।

रूस के युद्ध अपराधों की जांच में मदद करेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन के उप-प्रधानमंत्री डोमिनिक राब सोमवार को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय  जाएंगे और यूक्रेन में रूस की तरफ से किए जा रहे युद्ध अपराधों की जांच में मदद देने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके लिए राव आईसीसी के अभियोजक करीम एए खान क्यूसी, रजिस्ट्रार पीटर लेविस और अध्यक्ष न्यायाधीश पिओत्र हॉफमाइंस्कि से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed