{"_id":"64531b2c6d68189347040c67","slug":"russia-ukraine-war-dmitry-medvedev-warns-elimination-of-ukraine-president-zelensky-after-kremlin-drone-attack-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: पूर्व राष्ट्रपति ने दी जेलेंस्की को मारने की धमकी, क्रेमलिन पर हमले के बाद बड़ा कदम उठा सकता है रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: पूर्व राष्ट्रपति ने दी जेलेंस्की को मारने की धमकी, क्रेमलिन पर हमले के बाद बड़ा कदम उठा सकता है रूस
Thu, 04 May 2023 08:15 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 04 May 2023 08:15 AM IST
सार
क्रेमलिन पर हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर कहा कि आज रात कीव की सरकार ने रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है।
विज्ञापन
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस बेहद नाराज है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव तो यूक्रेन से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की धमकी दे डाली है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि आज के आतंकी हमले के बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है और अब जेलेंस्की को मारना ही पड़ेगा। बता दें कि मेदवेदेव यूक्रेन युद्ध के बाद से ही यूक्रेनी नेतृत्व के खिलाफ काफी कड़ी बयानबाजी कर रहे हैं।
रूस ने कीव पर लगाए आरोप
बता दें कि रूस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि मॉस्को ने ही इस हमले की साजिश रची है।
क्रेमलिन पर हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर कहा कि आज रात कीव की सरकार ने रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। दो ड्रोन्स ने क्रेमलिन को निशाना बनाकर हमला किया। हालांकि डिवाइस को निष्क्रिय कर दिया गया। रूस ने आरोप लगाया कि इस हमले के निशाने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Kremlin Drone Strike: क्रेमलिन पर ड्रोन हमला, रूस ने आतंकी कृत्य करार दिया; यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन
रूस कर सकता है बड़ा हमला
नाटो ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस समुद्र के नीचे स्थित केबल को नष्ट कर सकता है। हमले की आशंका को देखते हुए नाटो ने समुद्र के नीचे स्थित केबल की सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल इन केबल्स के जरिए पश्चिमी देशों को तेल-गैस की जरूरी सप्लाई होती है। ऐसे में रूस अगर समुद्र के नीचे स्थित इन केबल्स को निशाना बनाता है तो इससे पश्चिमी देशों में जन-जीवन बाधित हो सकता है।