फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kremlin Drone Strike: क्रेमलिन पर ड्रोन हमला, रूस ने आतंकी कृत्य करार दिया; यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन

Thu, 04 May 2023 01:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 May 2023 01:03 AM IST
खास बातें

Russia Ukraine War Updates: रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है। उसने इसे एक आतंकवादी कृत्य करार दिया है। रूस ने यह भी कहा है कि उसे जवाब देने का अधिकार है। दरअसल, आरोप यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसी के तहत रूसी के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Ukraine Attack Kremlin Russian President Vladimir Putin With Drones Volodymyr Zelensky Reacts Live Updates
Russia Ukraine War - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:17 AM, 04-May-2023
पूर्व रूसी नेता ने जेलेंस्की को खत्म करने का किया आह्वान
इस बीच, रूस के पूर्व नेता मेदवेदेव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को 'खत्म' करने का आह्वान किया।
01:01 AM, 04-May-2023
समुद्री केबल नष्ट कर सकता है रूस : नाटो 
 नाटो ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस समुद्र के नीचे केबल को नष्ट कर सकता है। नाटो के खुफिया प्रमुख डेविड कैटलर ने बुधवार को चेताया कि यूक्रेन का साथ दे रहे पश्चिमी देशों को दंडित करने के लिए रूस यह कदम उठा सकता है। इसके साथ ही, नाटो ने नॉर्ड स्ट्रीम के हमलों के बाद समुद्र के नीचे के बुनियादी ढांचे की रक्षा के प्रयासों को बढ़ा दिया है। डेविड कैटलर ने संवाददाताओं से कहा, इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस पश्चिमी जीवन को बाधित करने के प्रयास में समुद्र के नीचे केबल और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि रूसी इस क्षेत्र में वर्षों से जैसा देखा गया है, उसके मुकाबले इस समय बहुत अधिक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, वे हाल के वर्षों की तुलना में पूरे अटलांटिक में ज्यादा गश्त कर रहे हैं और उन्होंने उत्तरी और बाल्टिक समुद्रों में गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
10:59 PM, 03-May-2023
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी में एक हाइपरमार्केट, एक रेलवे स्टेशन और आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। हमलों में दक्षिणी क्षेत्र की राजधानी खेरसान शहर के एक हाइपरमार्केट में आग लग लग लग गई और एक रेलवे स्टेशन पर विस्फोट हो गया। गोलाबारी में 12 लोगों की मौत खेरसान शहर में हुई। इसके अलावा चार लोग मुख्य शहर के बाहर ग्रामीण इलाकों में मारे गए जिनमें तीन इंजीनियर हैं जो रूसी बमबारी में क्षतिग्रस्त हुए एक पावर ग्रिड की मरम्मत में जुटे थे।
09:46 PM, 03-May-2023
यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रूस की इस आक्रामक कार्रवाई में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है।
08:27 PM, 03-May-2023
क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।
07:55 PM, 03-May-2023
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 PM, 03-May-2023

Kremlin Drone Strike: क्रेमलिन पर ड्रोन हमला, रूस ने आतंकी कृत्य करार दिया; यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन

पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed